अजय देवगन की फिल्म भोला के धांसू एक्शन सीन को देखकर कांप जाएगी आपकी रूह, फैंस का जोरदार रिएक्शन
bholaa-action-sequence-in-ajay-devgn-bike-truck-chase-reddit-watch-dangerous-scenes-3-months-never-seen-before-in-any-movie
Bholaa Action Sequence: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भोला के धांसू एक्शन सीन के पीछे का राज जानकर कांप जाएगी आपकी रूह। इसे सावधानी से देखें और घर पर बिल्कुल भी ट्राई ना करें।
Bholaa Bike Truck Chase: दृश्यम-2 से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचेने के बाद अजय देवगन लेकर आ रहें हैं फिल्म भोला। यह फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के सभी सींस पर कई महीनों की कड़ी मेहनत लगी है। इसे बनाने में अजय और उनके स्टंटमैन ने जान तक का जोखिम उठाया है। इस सीन्स को कोई भी घर पर या पर्सनली कहीं गलती से भी ट्राई ना करें, क्योंकि यह जितने देखने में खतरनाक हैं उससे कहीं ज्यादा करने में। अजय पहली बार फिल्म भोला के जरिए निर्देशन की दुनिया में उतरने वाले हैं। और यही वजह है कि वह चाहते है कि उनके पिता की तरह वो भी एक बेहतरीन स्टंट मास्टर और निर्देशक बन पाए। यही वजह है कि फिल्म भोला के धांसू एक्शन सीन के पीछे का राज क्या है? यह आपको इसके वीडियो में साफ दिखाई देगा। इसे देखकर आपकी रूह जरूर कांप जाएगी। इस वीडियो पर अजय ने बताया है कि किस तरह से उन्होंने यह सीन क्रिएट किए है और किस तरह से फिल्माए हैं। इस सभी सीन को करने के लिए काफी मेहनत लगी है। अजय के इस बेहतरीन और खतरनाक स्टंट को देखकर बी-टाउन सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहें हैं।
फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर फैंस को बेहद पसंद आया है। इस फिल्म को अजय देवगन ने निर्देशित किया है। पहली बार निर्देशन में उतर रहे अजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि अजय फिल्म के हर एक सीन को बेहतरीन तरीके से डाइरेक्ट कर रहें हैं। उनका सबसे ज्यादा फोकस एक्शन सींस पर है, क्योंकि उनके पिता वीरू देवगन एक एक्शन निर्देशक थे। फिल्म में 6 मिनट के फिल्म भोला के बाइक ट्रक चेज सीक्वेंस (Bholaa Bike Truck Chase) को शूट करने में अजय को पूरे तीन महीने लगे। फिल्म भोला के एक्शन सीक्वेंस को अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन (veeru devgan) को समर्पित किया है।www.keymyhome.com
अजय देवगन ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म भोला का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जोकि पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है। अजय देवगन के इस एक्शन सीक्वेंस (Bholaa Action Sequence) पर लगातार उनके फैंस और बी-टाउन सेलेब्स के रिएक्शन आ रहें हैं। सबसे पहले अजय के दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक्टर के ट्विटर अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा है। अभिषेक बच्चन (bholaa abhishek bachchan) ने लिखा, 'वे जहां भी है बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे- अजय देवगन' ऑल द बेस्ट'। आप भी देखें इस वीडियो (Watch Dangerous Scenes) में अजय ने कैसे तैयार किया यह स्टंट सीन, लेकिन दिल थाम कर देखें।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की एक्शन मूवी (Action Movie) भोला () को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जब से अजय ने अपने सोशल मीडिया पर यह एक्शन सीन वीडियो शेयर किया है तभी से उनके फैंस लगातार उन्हें मैसेज कर रहें हैं। (Ajay Devgn Twitter) इसके साथ ही बी-टाउन में उनके दोस्त और कई सेलिब्रिटिज उन्हें इस बेहतरीन एक्शन सीन के लिए बधाई दे रहें हैं।
Naresh Chouhan 

