SSR केस: रिया चक्रवर्ती ने पहले की CBI जांच की मांग, अब बोलीं- ये इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस की जांच अब सीबीआई के हाथों में है. सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), उनके परिवार और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है. सीबीआई के मामला दर्ज करने के बाद रिया का बयान सामने आया है. सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद गृह मंत्रालय से सीबीआई की जांच कराने की अपील करने वाली रिया ने अब इसे इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ बताया है!
Satveer Choudhary 

