Mahindra Scorpio: क्यों टॉप पर बनी हुई है महिंद्रा स्कॉर्पियो, लोग धड़ाधड़ खरीद रहे हैं ये कार
car-buyer-guide-mahindra-scorpio-remains-on-top-know-the-reasons-behind
Mahindra Scorpio की अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 के बीच तकरीबन 70 हजार यूनिट्स की सेल हुई है। इसमें वाहन निर्माता कंपनी की स्कॉर्पियो क्लासिक और अपडेटेड वर्जन स्कॉर्पियो एन शामिल है। भारतीय बाजार में इस कार की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है यही कारण है कि इस कार की ब्रिकी काफी तेजी से हो रही है।
70 हजार से अधिक Scorpio की हुई सेल
महिंद्रा ने साल 2022 अप्रैल से लेकर फरवरी 2023 के बीच में स्कॉर्पियो की 68,147 यूनिट्स की सेल घरेलू बाजार में की है। इसी दौरान पिछले साल इस मॉडल की केवल 32,635 यूनिट्स की सेल हुई थी। यानी इन यूनिट्स के सेल के हिसाब से, घरेलू ब्रिकी में कुल 108 प्रतिशत की उछाल आई है। वहीं इस मॉडल की 1,898 यूनिट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात की गई है। इन आंकड़ों से साफ समझा जा सकता है कि इस की मांग कितनी तेजी से बढ़ते जा रही है।
महिंद्रा के मॉडल्स की बुकिंग
स्कॉर्पियो एन को भारतीय बाजार में 2022 में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जनवरी 2023 में इसके वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी गई थी और अब इस मॉडल के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 12.74 लाख रुपए और डीजल वेरिएंट की कीमत 13.24 लाख रुपये से शुरू होती है। आप महिद्रां के इस मॉडल को 21 हजार रुपये की टोकन राशि के साथ बुक करा सकते हैं।
Mahindra Scorpio एन
भारतीय बाजार में Mahindra Scorpio एन में 2.0 लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 200bhp का पावर व 380 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसमें 2.0 लीटर डीजल इंजन भी है , जो दो ट्यून्स में ऑफर करता है। जिसमें एक 130bhp का पावर व दूसरा 172bhp का पावर जनरेट करता है। इसके इंजन को छह-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है। इसके टॉप वर्जन में ऑल -व्हील ड्राइव ऑप्शन भी मिलते हैं।
Naresh Chouhan 


