Car Safety Tips: कार में ना लग जाएग आग, रहें सावधान! इन 7 बातों का ख्याल रखना जरूरी

car-safety-tips-how-to-keep-car-safe-from-fire-in-summers

Car Safety Tips: कार में ना लग जाएग आग, रहें सावधान! इन 7 बातों का ख्याल रखना जरूरी
car-safety-tips-how-to-keep-car-safe-from-fire-in-summers

Car Tips: कई बार कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आती है. लेकिन, क्या इसका मतलब यह है कि लोगों को कार चलानी बंद कर देनी चाहिए? नहीं. दरअसल, कार में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनमें आग लगने का खतरा रहता है.

How To Keep Car Safe From Fire: कई बार कारों में आग लगने की घटनाएं सामने आती है. लेकिन, क्या इसका मतलब यह है कि लोगों को कार चलानी बंद कर देनी चाहिए? नहीं. दरअसल, कार में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनमें आग लगने का खतरा रहता है. लेकिन, आप कार में आग लगने की घटना को कुछ बातों का ध्यान रखकर काफी हद तक रोक सकते हैं. कार में कई कारणों से आग लग सकती है. ऐसे में सभी कार मालिकों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

इन 7 बातों का रखें ख्याल

-- कार सर्विस के टाइम का नजरअंदाज ना करें, रेगुलर कार सर्विस कराएं. इससे कार फिट रहती है.
-- कार स्टार्ट करने से पहले जरूरी चीजें चेक करें, जैसे कहीं ऑयल लीकेज तो नहीं आदि-आदि.
-- कार में ऑफ्टरमार्केट एक्सेसरीज न लगाएं. खासकर ऐसी एक्सेसरीज तो बिलकुल ना लगवाएं, जिनसे शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़े.
-- OEM-ऑथराइज्ड सीएनजी किट का ही इस्तेमाल करें. किसी के बहकावे में आकर कोई भी लोकल सीएनजी किट ना लगवाएं.
-- ऑथराइज्ड मोबाइल चार्जर का ही इस्तेमाल करें. जरूरी नहीं कि सभी कार मोबाइल चार्जर आपकी कार के साथ कंपैटिबल हों.
-- कार के अंदर धूम्रपान न करें. खासकर सीएनजी कारों में तो ऐसा बिलकुल ना करें.
-- कार में छोटा अग्निशामक यंत्र रखें. कार में रखने के लिए कई छोटे अग्निशामक यंत्र आते हैं, कोई भी खरीद लें.

इनमें से शायद ही कोई ऐसी बात हो, जो आमतौर पर किसी व्यक्ति को न पता हो. लेकिन, फिर भी ज्यादातर लोग इन बातों पर गौर नहीं देते हैं और ना ही इन्हें फॉलो करते हैं, जो कि गलत है. पेट्रोल-डीजल कार हो या फिर इलेक्ट्रिक कार हो, आग लगने का खरता रहता है. इसीलिए, सभी को बेसिक बातों का ख्याल तो जरूरी ही चाहिए.