चीनी कम एक्ट्रेस स्विनी खारा ने की सगाई:शेयर की सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें, पिंक लहंगा में दिखीं बेहद खूबसूरत

cheeni-kum-actress-swini-khara-got-engaged-shared-photos

चीनी कम एक्ट्रेस स्विनी खारा ने की सगाई:शेयर की सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें, पिंक लहंगा में दिखीं बेहद खूबसूरत
cheeni-kum-actress-swini-khara-got-engaged-shared-photos

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और चीनी कम जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्विनी खरा ने बुधवार को बॉयफ्रेंड उर्विश देसाई के साथ सगाई कर ली है। स्विनी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर सगाई की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज के साथ स्विनी ने लिखा- ‘मैं तुम्हें पेपर की रिंग पहनाकर तुमसे शादी कर चुकी हूं।’

सोशल मीडिया पर स्विनी की सगाई की फोटोज देखकर फैंस को चीनी कम की नन्हीं सी बच्ची याद आ गई, जिसने अपनी एक्टिंग से अमिताभ बच्चन को भी इम्प्रेस कर दिया था।

पिंक लहंगे में दिखीं स्विनी, ब्लैक शेरवानी में हैंडसम लगे उर्विश
स्विनी ने अपनी सगाई पर पिंक लहंगा कैरी किया था। वहीं उनके मंगेतर उर्विश ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए। उर्विश देसाई ने उन्हें अपने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया और रिंग पहनाई। बाद में दोनों ने साथ डांस भी किया।

सेलेब्स और फैंस ने स्विनी को दी बधाई
उर्विश और स्विनी की फोटोज पर फैंस और सेलेब्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने कपल को सगाई की बधाइयां दी। वहीं एक्टर मरकंड सोनी ने भी स्विनी और उर्विश को इस नयी जर्नी के लिए विश किया।

कौन हैं स्विनी के मंगेतर उर्विश देसाई?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्विश के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुपर स्लाइड्स लिखा हुआ है। लिंक्डइन पर दी गई जानकारी के मुताबिक उर्विश मैकेनिकल इंजीनियर हैं। साथ ही वो सुपर स्लाइड्स नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं
पर्दे पर स्विनी का करियर
बता दें कि स्विनी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2005 में उन्होंने फिल्म परिणीता से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वही उन्होंने टीवी करियर की शुरुआत बा बहू और बेबी से की थी। आखिरी बार स्विनी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आईं थी। 11 साल के लंबे करियर में उन्होंने 11 फिल्में और 4 टीवी शोज किए हैं।