'Wd, Wd, 0, 6, 6, 1, 1, 1' फिनिशर धोनी को 'अनसोल्ड प्लेयर' ने दिया गच्चा, आखिरी 3 गेंद पर माही को ऐसे किया खामोश

csk-vs-rr-last-over-drama-sandeep-sharma-chennai-super-kings-vs-rajasthan-royals-2023-last-over-ms-dhoni-jadeja

'Wd, Wd, 0, 6, 6, 1, 1, 1'  फिनिशर धोनी को 'अनसोल्ड प्लेयर' ने दिया गच्चा,  आखिरी 3 गेंद पर माही को ऐसे किया खामोश
csk-vs-rr-last-over-drama-sandeep-sharma-chennai-super-kings-vs-rajasthan-royals-2023-last-over-ms-dhoni-jadeja

IPL 2023 Sandeep Sharma MS Dhoni: दुनिया के बेस्ट फिनिशर में से एक धोनी आखिरी ओवर में 20 रन बनाने से चूक गए. दरअसल, राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने धोनी को आखिरी 3 गेंद पर 7 रन बनाने से रोक दिया

दुनिया के बेस्ट फिनिशर में से एक धोनी आखिरी ओवर में 20 रन बनाने से चूक गए. दरअसल, राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने धोनी को आखिरी 3 गेंद पर 7 रन बनाने से रोक दिया.यह कुछ ऐसा था जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. संदीप ने खुद के इमोशनल और दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. धोनी जैसे बल्लेबाज के सामने 3 गेंद सटीक लाइन पर फेंककर संदीप ने खुद को साबित कर दिया. दरअसल, जिस तरह संदीप ने आखिरी ओवर की शुरूआत की थी, उससे ऐसा लग रहा था कि माही ये 21 रन बना देंग

आखिरी ओवर में क्या-क्या हुआ

संदीप शर्मा के सामने धोनी थे. माही का भौकाल ऐसा है कि कोई भी गेंदबाज दबाव में आ जाए. ऐसा हुआ भी, पहली गेंद सदीप ने ऐसी वाइड फेंकी कि फैन्स और क्रिकेट पंडित को यकीन हो गया कि, माही इस ओओवर में कुछ न कुछ करने वाले हैं. पहली गेंद पर वाइड- 1 रन

दबाव ऐसा कि दूसरी गेंद भी वाइड- 1 रन, अब यहां से सीएसके को जीत के लिए 19 रन 6 गेंद पर चाहिए थे. फैन्स की उम्मीद बढ़ गई थी. संदीप शर्मा के चेहरे पर हताशा नजर आने लगी थी. 

अब लीगल पहली गेंद पर रन नहीं बना..

इसके बाद दूसरी गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर मैच का रोमांच चरम पर पहुंचा दिया था. यहां से सीएसके अब जीत के करीब पहुंच गई. अब 4 गेंद पर सीएसके को 13 रन चाहिए थे. www.jaimamart.com

तीसरी गेंद पर भी धोनी का छक्का, मैच लगभग खत्म होने के कगार पर था. माही ने अपना काम कर दिया था. अब सीएसको को जीत के लिए 3 गेंद पर 7 रन चाहिए थे

यहां से संदीप ने बदली बाजी
जब किसी गेंदबाज के साथ ऐसा हो जाए तो सटीक लाइन और लेंथ खोजना मुश्किल हो जाता है. लेकिन संदीप ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और खुद पर विश्वास दिखाकर वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. 

चौथीं गेंद पर 1 रन, चोथी गेंद पर माही केवल 1 रन ही ले पाए और स्ट्राइक जडेजा के पास चली गई. यहां से संदीप ने बल्लेबाज को रूम देने का काम बंद कर दिया था. सटीक यॉर्कर फुल लेंथ पर गेंद करके बल्लेबाज को हाथ खोलने नहीं दिया. 

पांचवीं गेंद पर भी एक ही बना पाए जडेजा..अब 1 गेंद पर 5 रन की दरकार थी. सामने धोनी से..पूरा स्टेडियम माही-धोनी के नाम से गूंज रहा था, संदीप के लिए सही लाइन पर गेंद करना अब उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई थी. लेकिन कहते हैं खुद पर विश्वास करने से आप हर मुश्किल को पार कर सकते हैं. कुछ ऐसा ही संदीप के साथ हुआ.