Face Cleaning Tips: चेहरे पर झाइयां आने और अनचाहे बालों से परेशान? कर लें गुलाब जल और फिटकरी का ये आसान उपाय

face-cleaning-tips-gulabjal-aur-fitkari-ke-labh-alum-and-rose-water-benefits

Face Cleaning Tips: चेहरे पर झाइयां आने और अनचाहे बालों से परेशान? कर लें गुलाब जल और फिटकरी का ये आसान उपाय
face-cleaning-tips-gulabjal-aur-fitkari-ke-labh-alum-and-rose-water-benefits

Alum and Rose Water Benefits: अगर आप चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान हैं या फिर आपके फेस पर झाइयां आने लगी हैं तो आप गुलाबजल और फिटकरी का उपाय करके इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं. आज हम आपको इस उपाय को इस्तेमाल करने की पूरी जानकारी देते हैं. 

Gulabjal aur Fitkari ke Labh: घर से बाहर निकलने पर धूल-मिट्टी, तेज हवाओं और नरम-गरम मौसम की वजह से बॉडी स्किन खराब हो जाना सामान्य बात है. इससे त्वचा में रुखापन आ जाता है और कई बार उसमें झाइयां बनने लगती हैं. स्किन में इन खराबियों की वजह से बहुत सारे लोगों विशेषकर महिलाओं को घर से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचना पड़ जाता है. अगर आप भी इस तरह की दिक्कत झेल रहे हैं तो आज हम आपको गुलाब जल और फिटकरी के फायदेमंद उपाय के बारे में बताते हैं. इस उपाय को आजमाने पर आपकी स्किन पहले की तरह चमक उठेगी. 

कैसे लगाएं गुलाब जल और फिटकरी

हेल्थ एक्सपर्टों के मुताबिक स्किन की रौनक बनाए रखने के लिए सबसे पहले आप आधा चम्मच फिटकरी का पाउडर लीजिए. इसके बाद उसमें गुलाब जल मिलाकर हल्का गाढ़ा पेस्ट (Gulabjal aur Fitkari ke Labh) बना लीजिए. फिर आप उस पेस्ट को हाथ में लेकर चेहरे पर धीरे-धीरे लगा लीजिए. करीब आधे घंटे तक ऐसा करने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लीजिए.www.jaimamart.com 

चेहरे से दाग हो जाते हैं गायब

चेहरा थोड़ा सुखाने के बाद आप उसमें क्रीम लगाएं, जिससे त्वचा में रुखापन न आ सके. इस ट्रिक से आपके चेहरे मौसमी प्रभाव की वजह से आ गए दाग धब्बे अपने आप गायब होने लगेंगे और वहां पर झुर्रियां भी दिखाई नहीं देंगी. इस उपाय से आपका चेहरा पहले की तरह निखर उठेगा.

अनचाहे बाल हो जाते हैं खत्म

पर्सनेलिटी एक्सपर्टों के मुताबिक गुलाब जल और फिटकरी (Gulabjal aur Fitkari ke Labh)  के घोल को लगाने से चेहरे पर अनचाहे बालों की समस्या भी कम हो जाती है. ये बाल हॉर्मोनल डिसबैलेंस की वजह से निकल आते हैं. साथ ही कई बार डेड स्किन भी चेहरे पर दिखती रहती है, जिससे फेस एकदम मुर्झाया हुआ सा लगता है.