Avocado Face Mask: सॉफ्ट, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए ट्राय करें ये एवॉकाडो फेस मास्क

fashion-beauty-avocado-face-mask-try-these-avocado-face-mask-for-soft-glowing-and-smooth-skin

Avocado Face Mask: सॉफ्ट, ग्लोइंग और बेदाग त्वचा के लिए ट्राय करें ये एवॉकाडो फेस मास्क
fashion-beauty-avocado-face-mask-try-these-avocado-face-mask-for-soft-glowing-and-smooth-skin

Avocado Face Mask क्या आपको भी चाहिए सॉफ्ट ग्लोइंग और बेदाग त्वचा तो ट्राय करें एवॉकाडो से बनने वाले ये फेस मास्क। जिसका असर आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा। जान लें यहां इसे बनाने का तरीका।

 पोषक तत्वों से भरपूर एवॉकाडो सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से स्किन हाइड्रेट रहती है, चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं और त्वचा पर निखार भी आता है। तो अगर आपको भी चाहिए हेल्दी स्किन के साथ नेचुरल निखार, तो एवॉकाडो को करें बनाएं अपने ब्यूटी रूटीन का साथी।

एवॉकाडो- हल्दी फेस पैक

सामग्री- 1/2 एवॉकाडो (छीलकर कद्दूकस किया हुआ), 1/2 इंच कच्ची हल्दी (छीलकर कद्दूकस की हुई)

- बोल में दोनों चीज़ें मैश करके चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।www.jaimamart.com

- हफ्ते में एकबार इसे लगाएं।

एवॉकाडो- बनाना फेस मास्क

सामग्री- 1/2 एवॉकाडो (छिलका उतरा हुआ), 1/2 केला (छिला हुआ)

विधि

- मिक्सी जार में दोनों चीज़ें मिलाकर पेस्ट बना लें।

- इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

एवॉकाडो-खुबानी फेस मास्क

सामग्री- 1/2 मीडियम आकार का एवॉकाडो (छिला हुआ), 1/2 मीडियम आकार की खुबानी (बीज निकाली हुई)

विधि

- दोनों चीजडों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।

- इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।

- हफ्ते में दो बार इसे लगाएं, जल्दी ही फर्क नजर आने लगेगा।

एवॉकाडो- कुकंबर फेस मास्क

सामग्री- 1/2 एवॉकाडो (छिला हुआ), 5 टेबलस्पून खीरे का रस

विधि

- एवॉकाडो को पीसकर खीरे के रस में मिला लें।

- तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

- अच्छे नतीजों के लिए हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।

एवॉकाडो के फायदे

- बढ़ती उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियां एवॉकाडो के इस्‍तेमाल से दूर होती हैं।

- एवॉकाडो स्किन के कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन बढ़ती उम्र में भी जवां बनी रहती है। 

- एवॉकाडो के इस्तेमाल से सूजन की समस्या भी कम हो जाती है।

- एवॉकाडो में मौजूद विटामिन ई त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।

डिस्क्लेमरः किसी भी तरह की चोट, एलर्जी या त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान लोग यह पैक इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें ट्राई करें।