Wedding Trends 2023: मेहमानों की भीड़ और हैवी आउटफिट्स नहीं, बल्कि ये ट्रेंड्स बन रहे हैं अब कपल्स की पसंद
fashion-beauty-wedding-trends-2023-unique-and-latest-wedding-trends-popular-among-and-every-new-age-couple-nust-know
Wedding Trends 2023 शादी में पहले जहां हफ्ते भर पहले लोगों की भीड़ जम जाती थी दिनभर नाचना गाना चलता रहता था वहीं अब समय के साथ ट्रेंड्स में भी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तो ये हैं इस सीजन के लेटेस्ट वेडिंग ट्रेंड्स। अगर आप इस साल अपनी वेडिंग प्लान कर रहे हैं, तो इंस्टा के हैशटैग वेडिंग बेल्स और मूडबोर्ड फैशन, डेकोर, मेंहदी, स्टाइलिंग और ट्रूसो मेकिंग में आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। बिग फैट इंडियन वेडिंग हो या प्राइवेट वेडिंग, डेस्टिनेशन वेडिंग से लेकर ग्रीन वेडिंग तक जानें क्या है इस शादी सीजन में खास।
मिनिममम गेस्ट, मैक्सिमलिस्ट थीम
कोरोना काल में गेस्ट लिस्ट कम करने के दबाब को अब लोगों ने पसंद का हिस्सा बना लिया है। लोग मूमेंट को यादगार बनाने के लिए बेहद करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के बीच शादी करना पसंद कर रहे हैं।www.gowengo.com
गोधूलि बेला में सात फेरे
इसे गोल्डन ऑवर्स वेडिंग भी कहते हैं। जिसमें विवाह की सभी रस्में उत्तर दिशा में ध्रूव तारे को देखते हुए गोधूलि बेला में सात फेरे लेते हुए हों। इवेंट प्लॉनर्स का कहना है कि कपल अपनी संस्कृति को अपने विवाह की सभी रस्मों में शिद्दत और संपूर्णता के साथ कर रहे हैं।
ग्रीन वेडिंग
एन्वॉयरमेंट फ्रेंडली वेडिंग में कपल की प्रोयरिटी है कार्बन फुट प्रिंट को कम करना और मदर अर्थ क बचाकर रखना, जैसे- फूड वेस्टेज को कम से कम रखना, प्लास्टिक और वन टाइम यूज की जाने वाली चीजों से परहेज करना। सजावट के लिए फूलों और ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल करना जिनका दोबारा भी इस्तेमाल हो सके। कांच के बर्तन, कुल्हड़, लकड़ी के चम्मच और मिट्टी के ग्लास अब ट्रेंड में है।
फुल एंटरटेनमेंट वेडिंग
एंटरटेनमेंट के बिना भारतीय शादियों की कल्पना संभव ही नहीं है। कपल गेस्ट के वेलकम के लिए एस्केप रूम फोटो बूथ और नो योर कपल जैसे इवेंट वेडिंग में प्लान कर रहे हैं। कुछ कपल तो कैरीओके नाइट और फैमिली एल्बम जैसे इवेंट भी करवा रहे हैं, जिसमें कपल की लाइफ को रिफ्लेक्ट करने वाला स्किट प्ले होता है।
द ब्रिजटन इफैक्ट
इस साल यह इफैक्ट हर जगह है। लेडी विसिल डाउन की दुनिया का प्लानर उसी तरह रिक्रिएट कर रहे हैं, जो शानदार विक्टोरियन एरा को दिखाती है। लैवेंडर और प्रिम रोज कलर के लहंगे आपको उसी एरा में ले जाएंगे। शाही अंदाज के फूलों के गुलदस्ते, हल्की रोशनी के लिए कैंडल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2023 नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज ब्रिजटन इफैक्ट वेडिंग में इन है।


