पिता बना हैवान: दो साल की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला, पत्नी पर भी धारदार हथियार से किया हमला
एक पिता ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी ने अपनी पत्नी को भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गई।छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से मानवता शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। बीती रात भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम साल्हे में एक हैवान बाप ने अपनी दो साल की मासूम बेटी की पटक-पटककर(Father Killed Daughter) हत्या कर दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक और घटना कांकेर (Kanker Crime news)जिले की ही है। ससुराल और मायके पक्ष दोनों जगहों से भगा देने के बाद एक महिला अपने 2 साल की मृत बच्ची जिसकी कुपोषण की वजह से मौत हो गई, उसे गोद में लेकर दर.दर भटकती रही और पहले दिन अंतिम संस्कार नहीं करवा पाई।
Naresh Chouhan 

