युवती से जबरन शादी कर किया रेप आरोपी युवक पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की देता था धमकी, पीड़िता का करवाया मेडिकल

युवती से जबरन शादी कर किया रेप आरोपी युवक पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की देता था धमकी, पीड़िता का करवाया मेडिकल

युवती के साथ जबरदस्ती शादी करने और रेप करने का मामला सामने आया है। युवती ने मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती का कहना है कि, आरोपी पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का मेडिकल करवाया गया है।

शादी में जबरदस्ती लिया मोबाइल नंबर
थानाधिकारी सुभाष चंद ने बताया कि झुंझुनूं की लड़की अप्रैल 2021 रिश्तेदारी में किसी शादी में सीकर आई थी। शादी में जितेंद्र गढ़वाल नाम के लड़के ने उससे मोबाइल मांगा। मना करने पर जबरदस्ती मोबाइल छीन लिया और अपने फोन पर रिंग दी। इसके बाद लगातार फोन करता रहा। उसके नंबर ब्लॉक कर दिए। कुछ दिनों बाद प्रभाती और कमला नाम की महिला का फोन आया। उन्होंने जितेंद्र से बात नहीं करने पर पुलिस में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी।

युवक के घरवाले भी साजिश में शामिल
कुछ दिन बाद एक युवक का मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि वह पुलिस थाने से बोल रहा है। वह जितेंद्र से बात नहीं करेगी तो मुकदमा दर्ज करेंगे। डर के कारण उसने जितेंद्र के नंबर ब्लैक लिस्ट से हटा दिए। वह लगातार फोन करता रहा। 9 मई 2021 को जितेंद्र ने मिलने के लिए तारपुरा बुलाया। उसकी मां कमला, भाई राजू और एक बहन भी साथ थे। उन्होंने आधार कार्ड, मार्कशीट, मूल निवास और सात हजार रुपए लिए। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 11 अक्टूबर को जितेंद्र गांव आया और सीकर कोर्ट में ले आया। उसके साथ तीन लोग और थे। धमकाकर कागज पर साइन करवा लिए और कलेक्टर के कमरे में ले जाकर शादी के लिए हामी भरवा दी। वापस गांव आते समय एक होटल में ले जाकर रेप किया। 8 दिसंबर को कोर्ट लाया। विवाह अधिकारी ऑफिस में लेकर गया। एक कागज पर साइन करवाकर गांव छोड़ दिया।

रेप के बाद युवक ने नहीं किया सम्पर्क
15 दिसंबर को उसे साथ लेकर शादी का सर्टिफिकेट लिया। इसके बाद गांव छोड़ दिया और अब तक संपर्क नहीं किया। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में युवती ने जितेंद्र,प्रभाती,कमला और राजू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवती का मेडिकल करवा लिया गया है। फिलहाल युवती के 164 के बयान होना बाकी है।