2023 Lexus RX: कौन से फीचर बनाते हैं इस कार को खास, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें
four-wheeler-2023-lexus-rx-5-points-to-consider-before-buying-the-all-new-lexus-rx-in-india
ऑटो एक्सपो में पांचवी जनरेशन के आरएक्स के रूप में पेश की गई थी। अब वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में 2023 RX को लॉन्च किया है। यह कुल दो वेरिएंट में आती है। इसकी शुरुआती कीमत 95.8 लाख रुपये है।
2023 Lexus RX एक्सटीरियर
आपको बता दें, नया RX TNGA-K प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसकी लंबाई 4,890mm, चौड़ाई 1,920mm और ऊंचाई 1,650mm है। इसमें 2,850 मिमी का व्हीलबेस है, जो पिछले मॉडल की तुलना में लंबी है। इस कार का वजन पुराने मॉडल के मुकाबले कम है
2023 Lexus RX डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो यह सामने की तरफ बोल्ड स्पिंडल ग्रिल, तेज एलईडी हेडलैंप और वी-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ आती है। इसमें कूप जैसी- रूफलाइन स्टाइलिंग रियर विंडशील्ड से जुड़ा हुआ है। यह सेंट्रल लाइट बार के साथ स्लीक एलईडी टेल लाइट्स के साथ लुक को पूरा करता है।
2023 Lexus RX इंटीरियर
वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के इंटीरियर को काफी दमदार तरीके से डिजाइन किया है। इसमें वायरलेस Apple CarPlay और वायर्ड Android Auto के साथ 14-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले और एक पैनोरमिक सनरूफ मिलता है
2023 Lexus RX इंजन और गियरबॉक्स
भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। RX350h लग्जरी ट्रिम 2.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन से लैस है, जो 247bhp और 242Nm का टार्क जनरेट करता है। यह CVT और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है।
दूसरी ओर,RX500h F-Sport+ वेरिएंट 2.4-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है, जिसे ई-मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह 366bhp की पावर और 460Nm का टार्क जनरेट करता है। इन दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे से अधिक होने का दावा करती है


