Auto News Roundup: नए एक्सप्रेस-वे की झलक से लेकर 2024 Jeep Wrangler के अनवील तक,ये हैं
gadkari-delhi-dehradun-expressway-2024-jeep-wrangle
Auto News Roundup: दिनभर की ऑटो की खबरों पर नजर बनाए रखना बहुत मुश्किल काम होता है। हम आपकी सुविधा के लिए Automobile से जुड़ी आज की सभी खबरों का राउंड अप लेकर आए हैं। आप इस छोटे से लेख के माध्यम से पूरे दिन की खबरें पढ़ सकते हैं।
Nitin Gadkari ने दिखाई नए एक्सप्रेस-वे की झलक
देश दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। समूचे भारत में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। देश को जल्द ही एक नए एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है। हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका मुआयना किया है। उन्होने इस नए एक्सप्रेस-वे की वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया है।
Canada और US में Volkswagen ID.4 SUV की बिक्री को रोका गया
अपनी बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने वाली कार कंपनी Volkswagen ने यूएस और कनाडा में अपने डीलरों से कुछ ID.4s इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री रोकने के लिए कहा है। ग्राहकों की शिकायत पर कंपनी ने ये कदम उठाया है।
2024 Jeep Wrangler को किया गया अनवील
अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने अपनी ऑफरोडर एसयूवी Jeep Wrangler को आखिरकार 5 साल बाद नया रूप दे दिया है। कंपनी ने Jeep Wrangler के फेसलिफ्ट वर्जन को अनवील किया है। साल 2017 में लॉन्च हुई ये अमेरिकन ऑफ-रोडर कार 5 साल बाद नए अवतार में दिखेगी। Jeep ने हाल ही में नई Wrangler को पेश किया है। इसमें कंपनी ने नए डिजाइन और फीचर्स ऑफर किए हैं।


