Turmeric Milk Side Effects: इन परेशानियां से जूझ रहे हैं आप? न पिएं हल्दी वाला दूध! फायदे नहीं, नुकसान को देंगे दावत

haldi-wala-doodh-peene-ke-nuksan-these-people-should-not-drink-turmeric-milk

Mar 20, 2023 - 09:08
Turmeric Milk Side Effects: इन परेशानियां से जूझ रहे हैं आप? न पिएं हल्दी वाला दूध! फायदे नहीं, नुकसान को देंगे दावत
haldi-wala-doodh-peene-ke-nuksan-these-people-should-not-drink-turmeric-milk

Haldi Wala Doodh Peene Ke Nuksan: हल्दी और दूध दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इन दोनों का कॉम्बिनेशन, यानी टर्मेरिक मिल्क किसी सुपरफूड से कम नहीं है. दरअसल दूध में तकरीबन हर तरह के न्यूट्रिएंट पाए तो जाते हैं जिससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, वहीं हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है. हल्दी वाले दूध से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये फायदेमंद न होकर, नुकसानदेह साबित हो सकती है. आइए जानते है कि किन परेशानियों में इस ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए.

ये लोग न पिएं हल्दी वाला दूध

1. पेट में गड़बड़ी है तो इसे न पिएं
जिन लोगों को पेट से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्हें हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए, क्योंकि ये गैस बढ़ाने में सहायक होता है. चूंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है, तो ये हाजमा बिगाड़ सकती है. इस मसाले में मौजूद  करक्यूमिन एक्टिव कंपाउंड डायरिया और उल्टी का कारण बन सकता है.

2. बेऔलाद पुरुष
जो पुरुष पिता बनने की ख्वाहिश रखते हैं लेकिन अंदरूनी परेशानियों की वजह से ऐसा मुमकिन नहीं हो पा रहा है, तो ऐसे में वो हल्दी वाला दूध न पिएं, क्योंकि इससे स्पर्म क्वालिटी कमजोर पड़ जाती है जिससे मेल फर्टिलिटी पर बुरा असर पड़ता है.

3. लिवर और गॉल ब्लैडर डिजीज से परेशान लोग
लिवर और गॉल ब्लैडर दोनों ही हमारे शरीर के बेहद अहम अंग हैं, अगर इनमें कोई परेशानी आ जाए, तो बॉडी फंक्शन पर बुरा असर पड़ता है. जो लोग लिवर और गॉल ब्लैडर की बीमारी का सामना कर रहे हैं वो भी हल्दी वाले दूध से दूरी बना लें वरना समस्या बढ़ सकती है.

4. प्रेग्नेंट महिलाएं करें परहेज
प्रेग्नेंट महिलाओं को हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए इससे गर्भाशय का संकुचन बढ़ता है, गर्भाशय में एंठन पैदा होती है और ब्लीडिंग की प्रॉब्लम भी आ सकती है. बेहतर है कि जन्म देने वाली महिलाएं इससे दूरी बना लें.