सेल्फ हेल्प:व्यवस्थित जीवन जीने से मिलती है खुशी

happiness-comes-from-living-an-orderly-life

सेल्फ हेल्प:व्यवस्थित जीवन जीने से मिलती है खुशी
happiness-comes-from-living-an-orderly-life

किताबों से जानिए कैसे खुश और सेहतमंद रहा जा सकता है, क्यों सफर के वक्त का उपयोग भी अब जरूरी हो गया है 

खुश और स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए
दिनभर काम करने के बाद घर लौटकर आप चाहते हैं कि सब कुछ व्यवस्थित मिले। घर बिखरा है तो आपका मूड बिगड़ जाएगा। लेकिन निकलने से पहले घर को सुव्यवस्थित कर दें तो वापस आने पर थकान आधी होगी और परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। वर्क मैनेजमेंट से खुश और हेल्दी रह सकते हैं। इससे जीवन के सभी पहलुओं को संभाला जा सकता है। 

जानिए क्या हैं आभार पत्रिका रखने के फायदे
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन में पाया गया है कि आभार मानने वाले लोग अधिक खुश रहते हैं, बेहतर नींद लेते हैं, अधिक ऊर्जावान होते हैं। अपने साथ एक आभार पत्रिका रखें। हर दिन के अंत में ऐसी तीन चीजें लिखें, जिनके लिए आप आभारी हैं। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है और तनाव भी बहुत कम हो जाता है।www.keymyhome.com

ट्रैवल टाइम का बेहतर उपयोग करना जरूरी
सफल लोग अपने बहुमूल्य समय का अधिकतम उपयोग करते हैं। महात्मा गांधी यात्राओं के दौरान नींद लेते थे। नेपोलियन जब सेना के साथ युद्ध करने जाते तो रास्ते में पत्र लिखकर समय का सदुपयोग करते थे। बिल गेट्स मोबाइल पर ही जरूरी बातें करके इस सिद्धांत पर अमल करते हैं। वो जानते हैं कि समय बलवान होता है और इसके सदुपयोग से ही सफलता संभव है। 

स्वयं को व्यवस्थित करके काफी समय बचा सकते हैं
अव्यवस्थित काम का सबसे आम उदाहरण है किसी कागज या फाइल का न मिलना। ऑफिस में काम करने वाले कागज या फाइल खोजने में हर दिन लगभग 30 मिनट बर्बाद करते हैं। आलस या जल्दबाजी में चीजों को सही जगह नहीं रखते, फिर उसे खोजने में ऑफिस या घर को अस्त-व्यस्त करते हैं। समय का बेहतरीन उपयोग करने के लिए व्यवस्थित जीवन जीना चाहिए।