Rice In Weight Loss: क्या चावल खाने से बढ़ता है वजन? जानें
health-rice-in-weight-loss-does-eating-rice-leads-to-weight-gain-know
वजन कम करने की कोशिश करते समय लोगों के पास कई तरह के सवाल और मुश्किलें होती हैं। इन्हीं में से एक यह है कि वेट लॉस जर्नी के दौरान चावल खाना चाहिए या नहीं। क्योंकि जब वजन कम करने की बात आती है, तो लगभग सभी लोग कहते हैं कि आपको चावल से बचना चाहिए। जबकि चावल भारत में सबसे प्रधान भोजन में से एक है। ऐसे में इसे वजन बढ़ाने के कारण के रूप में देखा जाना क्या वाकई में सही है? चलिए जानते हैं
क्या चावल खाना आपको मोटा बनाता है?
कुछ फिटनेस ट्रेनर्स का कहना है कि प्रत्येक खाद्य पदार्थ आपके वजन घटाने की यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा है। फिटनेस गोल को प्राप्त करने के लिए किसी भी फूड आइटम को कम करना वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है। क्योंकि चावल या रोटी वजन बढ़ने का कारण नहीं होते। बल्कि वजन बढ़ने के पीछे का मुख्य कारण ओवरईटिंग है।
यह एक सच्चाई है कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से समस्या हो सकती है, जबकि संतुलित मात्रा में खाए गए खाद्य पदार्थ आपको लाभ पहुंचाते हैं। जब वजन घटाने की बात आती है तो अधिक खाना और एक दिन निश्चित मात्रा से अधिक कैलोरी लेना समस्या बनता है। अध्ययन इस दावे का भी समर्थन करते हैं कि ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। हालांकि, वजन बढ़ाने का यही एकमात्र कारण नहीं है, यह आपको अवांछित वजन बढ़ाने में प्रमुख भूमिका भी निभाता है।
स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए बनाएं संतुलन
वैसे तो वजन बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ जीवनशैली विकल्प हैं जो आपको स्वस्थ वजन बनाए रखने और स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में-
1. व्यायाम
अगर आप वेट लॉस करने की इच्छा नहीं रख रहे हैं उसके बावजूद, बीमारियों को दूर रखने के लिए आपको हमेशा शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए। हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट का व्यायाम करना चाहिए।
2. फल और सब्जियां
फल और सब्जियां स्वस्थ आहार का एक बड़ा हिस्सा हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आप इनका खूब सेवन करें।
3. कुछ खाद्य पदार्थों से बचें
एक तरफ जहां आपको अपने आहार में प्रमुख खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनसे आपको दूर रहना चाहिए जो वजन बढ़ा सकते हैं। जैसे कि अतिरिक्त चीनी, सैचुरेटेड फैट और सोडियम वाले खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
4. इन फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं
साबुत अनाज, प्रोटीन और डेयरी उत्पादों जैसे फूड आइटम्स को आपको अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।
Naresh Chouhan 

