EPFO Higher Pension: ज्यादा पेंशन पाने का अंतिम मौका…इस तरीके से फटाफट कर लें अप्लाई

how-to-apply-for-epfo-higher-pension-scheme-2023-eps-95-epfo-members-can-apply-for-higher-pension-option-till-may-3-know

EPFO Higher Pension: ज्यादा पेंशन पाने का अंतिम मौका…इस तरीके से फटाफट कर लें अप्लाई
how-to-apply-for-epfo-higher-pension-scheme-2023-eps-95-epfo-members-can-apply-for-higher-pension-option-till-may-3-know

EPFO Higher Pension Scheme 2023: ईपीएफओ ने बताया है कि 1 सितंबर 2014 या उसके बाद EPS से जुड़े लोगों को अधिक पेंशन पाने का विकल्प दिया गया है.

EPFO Higher Pension Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees' Provident Fund Organisation) यानी ईपीएफओ (EFFO) ने अपने एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को ज्यादा पेंशन ऑप्शन (Higher Pension Option) चुनने का मौका दिया है. कर्मचारी पेंशन योजना,1995 (EPS 95) के अंतर्गत एलिजिबल ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स 3 मई, 2023 तक ज्यादा पेंशन पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. सितंबर, 2014 से पहले रिटायर हुए कर्मियों के लिए पहले इसकी डेडलाइन (EPFO Higher Pension EPS Deadline) 3 मार्च थी, जिसे आगे बढ़ा दी गई है. लेकिन कल यानी बुधवार को यह डेडलाइन खत्म हो रही है. ऐसे में ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स के पास सिर्फ 1 दिन का समय रह गया हैwww.keymyhome.com

इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद EFFO सब्सक्राइबर्स की पेंशन बढ़ जाएगी. लेकिन अब पेंशनर्स (Pensioner) ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर हायर पेंशन के लिए कैसे और कहां अप्लाई किया जा सकता है. यहां हम आपको ईपीएफओ हायर पेंशन (EPFO Higher Pension Scheme 2023) ऑप्शन के लिए अप्लाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं. जिससे आप आसानी से अधिक पेंशन के लिए अप्लाई (Higher Pension Scheme Online Apply) करके इसका लाभ उठा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में....

Step-by-Step Guide to Apply for Higher Pension 

इसके लिए सबसे पहले आपको e-Sewa portal - https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विडिट करना होगा. यहां आपको Pension on Higher Salary: Exercise of Joint Option under para 11(3) and para 11(4) of EPS-1995 on or before 3rd May 2023 पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया होम पेज दिखेगा. जिसपर आपको बाएं साइड वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है यहां अब आपको अपना UAN आधार नबंर, जन्म तिथि और आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा 

आप जैसे ही इस फॉर्म को भरेंगे उसके बाद नीचे आपको गेट ओटीपी का ऑप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करना होगा. जिसको बाद आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ आएगा. इसे वैलिडेट करने के बाद सब्मिट करना होगा.

आपको बता दें कि एक सर्कुलर में  EPFO ने बताया है कि 31 अगस्त 2014 तक रिटायर हो चुके पेंशनर्स को इसका लाभ नहीं दिया जाएगा. जबकि 1 सितंबर 2014 या उसके बाद ईपीएस से जुड़े लोगों को अधिक पेंशन (Higher Pension) पाने का विकल्प दिया जाएगा. इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कहा कि ये ऑप्शन ऐसे कर्मचारियों के लिए भी है, जिन्होंने ईपीएस-95 (EPS 95)  का मेंबर रहते हुए उच्च पेंशन का ऑप्शन चुना था, लेकिन ईपीएफओ की ओर से उनके एक आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया था.