Summers Tips: गर्मियों में ये Drinks बढ़ाएंगे आपके आंतों में अच्छे बैक्टीरिया, रोजाना कर सकते हैं सेवन

how-to-increase-good-bacteria-in-stomach-during-summers-healthy-drinks

Summers Tips: गर्मियों में ये Drinks बढ़ाएंगे आपके आंतों में अच्छे बैक्टीरिया, रोजाना कर सकते हैं सेवन
how-to-increase-good-bacteria-in-stomach-during-summers-healthy-drinks

Healthy Drinks For Good Bacteria: गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए. जिससे हमारी आंतो में गुड बैक्टीरिया बढ़ सकें. इसके लिए आप रोजाना भोजन के बाद छाछ का सेवन कर सकते हैं.

 गर्मियों के सीजन में खाने की कम और शीतल यानी ठंडी पीने वाली चीजों की इच्छा अधिक होती है. ऐसा अत्यधिक पसीना निकलने से होता है. इससे थकान की समस्या होती है. इस स्थिति में प्यास अधिक लगती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर में गुड बैक्टीरिया के असंतुलन या कमी से भी ऐसा होता है. अगर आप भी शरीर में गुड बैक्टीरिया बढ़ाना चाहते हैं, तो गर्मी के दिनों में रोजाना इन ड्रिंक्स का सेवन करें. आइए जानते हैं...

पेट में अच्छे बैक्टीरिया के लिए रोजाना करें इन ड्रिंक्स का सेवन-

1. छाछ पिएं- गर्मी के दिनों में पेट को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ जरूर पिएं. इसके सेवन से हाजमा दुरुस्त रहता है. खासकर, दोपहर में भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है. इससे बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है.

2. गुलकंद दूध- गर्मी के दिनों में अत्यधिक तापमान होने के चलते पित्त असंतुलित रहता है. इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसके लिए गर्मी के दिनों में गुलकंद दूध जरूर पिएं. खासकर, रात में सोने से पहले गुलकंद दूध पीना सेहत के लिए अधिक लाभदायक होता है. www.ristenate.com

3. नींबू पानी पिएं- गर्मी के दिनों में लोग तापमान बढ़ने से बेहाल रहते हैं. शरीर में पानी की कमी होने लगती है. इससे बचाव के लिए नींबू पानी रोजाना पिएं. आप चाहे तो चिया सीड्स युक्त नींबू पानी का भी सेवन कर सकते हैं. इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है.

4. गन्ने का जूस- गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए रोजाना गन्ने का जूस जरूर पिएं. इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है. पीलिया रोग में गन्ने का रस पीने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर में उर्जा का संचार होता है. साथ ही शरीर हाइट्रेड रहता है. 

5. नारियल पानी पिएं- अगर आप यूरिन में जलन और पित्त इम्बैलेंस की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल पानी पिएं. नारियल पानी से इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहता है. साथ ही शरीर का तापमान ठंडा रहता है. इसके लिए रोजाना नारियल पानी का जरूर सेवन करें.