Men In Love: सच्चा प्यार होने पर क्या करते हैं लड़के? जानिए कैसे लुटाते है दिल-ओ-जान
how-to-know-that-about-men-in-love-affairs-true-affection-sign-signal-boyfriend-girlfriend-relationship
Men In Love: किसी भी लड़के को अगर सच्चा प्यार हो जाए तो उसकी सिर्फ चाल और ढाल ही नहीं बदलती, बल्कि उसकी पूरी दुनिया ही 360 डिग्री टर्न हो जाती है, जिसे पहचानना बेहद आसान है.
Signs Of A Man is Falling In True Love: मशहूर शायर मिर्जा गालिब ने क्या खूब कहा है, 'इश्क़ पर जोर नहीं है ये वो आतिश 'गालिब', कि लगाए न लगे और बुझाए न बने'. मोहब्बत एक शानदार अहसास है अगर ये आपको भी हो जाए तो फिर आप वो नहीं रह जाते जो पहले किसी जमाने में हुआ करते थे. अगर किसी लड़के को इश्क का नशा चढ़ जाए तो वो अपनी लवर पर दिल-ओ-जान जान तक लुटाने के लिए तैयार हो जाता है. ऐसे आशिकों के लिए प्रेमिका ही उनकी दुनिया हो जाती है. अब हर लड़के अल्फाज के सहारे अपने इश्क का इजहार नहीं कर पाते, लेकिन कुछ ऐसा जरूर करते हैं जिससे ये अंदाजा लगाना आसान हो जाता है कि उन्हें सच्चा प्यार यानी True Love हो चुका है.www.jaimamart.com
सच्चा प्यार होने पर ऐसा करते हैं लड़के?
1. प्रेमिका को देता है फुल अटेंशन
सच्चे प्यार में पड़ने वाले लड़के अपनी प्रेमिका को पूरी तवज्जो देते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी बातों को ध्यान से सुनते हैं, भले ही वो बाल रियल में गैरजरूरी लगे, लेकिन सच्चे प्रेमी के लिए प्रेमिका ही उसकी पूरी दुनिया होती है. आप ज्यादातर काम अपनी लवर से पूछकर या बताकर करते हैं, उनके बिना किसी काम की शुरुआत करना अच्छा नहीं लगा.
2. लाइफ पार्टनर बनाने के लिए लगा देते हैं जान
अगर किसी लड़के को सच्चा प्यार हो जाए तो उनकी कोशिश हमेशा ये रहती है कि वो अपनी पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताए. इससे बढ़कर वो ये भी चाहता है कि वो लड़की उसकी जीवनसाथी बन जाए. जिसके लिए वो डेस, क्वालिटी टाइम स्पेंड या फिर इम्प्रेस करने का सहारा लेता है. कई बार कुछ चीजें मैच न करने की वजह से फैमिली मेंबर रिश्ते को मंजूरी नहीं देते, लेकिन इसके बावजूद अगर लड़का उसे पाने के लिए जी जान लगा देता है, तो ये सच्चे प्यार की निशानी है.
3. दूसरी लड़की की तरफ न देखना
जब लड़के को एक लड़की से सच्चा प्यार हो जाता है तो उसे हमेशा ये डर रहता है कि एक छोटी से गलती की वजह से कहीं रिश्ता टूट न जाए, इससे बचने के लिए वो दूसरी किसी लड़की की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखता और न ही किसी से दोस्ती से ज्यादा आगे बढ़ने की कोशिश करता है. उनके लिए उसकी प्रेमिका ही सबकुछ होती है.


