घर पर इस तरह बनाएं हल्दी से क्लेंजर, चेहरा साफ ही नहीं होगा बल्कि दिखेगा निखरा हुआ

how-to-make-turmeric-cleanser-for-glowing-skin-homemade-haldi-cleanser-for-face

घर पर इस तरह बनाएं हल्दी से क्लेंजर, चेहरा साफ ही नहीं होगा बल्कि दिखेगा निखरा हुआ
how-to-make-turmeric-cleanser-for-glowing-skin-homemade-haldi-cleanser-for-face

Turmeric Cleanser: चेहरे पर बेदाग निखार पाने के लिए इस तरह बनाएं हल्दी का क्लेंजर. मिनटों में होगा तैयार और त्वचा पर दिखेगा कमाल का असर. 

Skin Care: हल्दी को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. ना सिर्फ खानपान में बल्कि स्किन केयर में भी हल्दी का कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी (Turmeric) के एंटीबैक्टीरियल गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स इसे त्वचा के लिए परफेक्ट बनाते हैं. इस चलते ही ना सिर्फ आयुर्वेद में बल्कि स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी हल्दी को जमकर शामिल किया जाता है. हल्दी को यूं तो आपने कई बार फेस पैक बनाकर इस्तेमाल किया ही होगा, अब जानिए हल्दी से क्लेंजर (Haldi Cleanser) बनाने का तरीका. हल्दी से बनाया गया क्लेंजर त्वचा की बेहतरीन सफाई करता है और स्किन को निखरा हुआ और चमकदार बनाने में भी कारगर साबित होता है. यहां जानिए कैसे करते हैं हल्दी क्लेंजर तैयार. 

निखरी त्वचा के लिए हल्दी का क्लेंजर | Turmeric Cleanser For Glowing Skin 

हल्दी और दूध 

हल्दी और दूध को साथ मिलाकर भी त्वचा के लिए क्लेंजर तैयार किया जा सकता है. इस क्लेंजर को बनाने के लिए 2-3 चम्मच दूध (Milk) में चुटकीभर हल्दी मिला लें. इसे चेहरे पर हल्के हाथ से मलें और चेहरा धो लें. इस मिश्रण को चेहरे पर 10-12 मिनट लगाकर भी रखा जा सकता है. यह मिश्रण त्वचा को निखारता है, फ्री रेडिकल्स की छुट्टी कर देता है और दाग-धब्बे हल्के करने में भी असरदार है. 

हल्दी और दही 

एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस क्लेंजर से स्किन की अशुद्धियां दूर होती हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक

हल्दी और एलोवेरा 

एक चम्मच एलोवेरा जैल में एक छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर क्लेंजर तैयार किया जा सकता है. इस क्लेंजर को चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल करें. इस मिश्रण को फेस पैक (Face Pack) की तरह भी लगाया जा सकता है. इसे 10 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धोकर छुड़ा लें. 

हल्दी और संतरे का छिलका 

एक कटोरी में एक चम्मच संतरे के छिलके का पिसा हुआ पाउडर डालें. अब इसमें एक छोटा चम्मच हल्दी और एक चम्मच भरकर शहद मिला लें. इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मलते हुए 6 से 7 मिनट बाद छुड़ा लें.