ग्रैंड i10 नियोस का फेसलिफ्ट वर्जन आज होगा लॉन्च:सिर्फ 11 हजार रुपए देकर कर सकते हैं प्रीमियम हैचबैक की प्री-बुकिंग
कोरियन कंपनी हुंडई Grand i10 Nios के फेसलिफ्ट वर्जन को आज भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। हैचबैक पहले से ही देश में सभी डीलरशिप पर प्री-बुकिंग के लिए अवेलेबल है। कस्टमर हुंडई डीलरशिप पर 11,000 रुपए की टोकन राशि से कार को प्री-बुक कर सकते हैं।
ग्रैंड i10 Nios फेसलिफ्ट में कई अपग्रेड किए जाने की उम्मीद हैं। अब कार में क्रूज कंट्रोल, एलईडी टेललैंप्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन), ईएससी, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (एचएसी), और बहुत कुछ हैं। कोरियन कंपनी ने कार में सेफ्टी फीचर की भी ध्यान रखा है। कंपनी का दावा है कि हैचबैक सेगमेंट में ग्रैंड i10 नियोस पहली गाड़ी होगी जिसमें 6 एयरबैग मिलेंगे।
हुंडई ने 2022 में बेची 5,52,511 लाख यूनिट्स
भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमैकर कंपनी हुंडई इंडिया ने दिसंबर 2022 में 20.2 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 38,831 यूनिट्स बेची थीं। इसकी तुलना में हुंडई ने दिसंबर 2021 में 32,312 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं साल 2022 की बात करें तो 5,52,511 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ हुंडई भारतीय बाजार में दूसरे नंबर पर है। यह टाटा मोटर्स से करीब 26 हजार यूनिट ज्यादा है। वहीं पहले स्थान पर मारुति सुजुकी कायम है।
अभी चार तरह के इंजन ऑप्शन मिलते हैं
- ग्रैंड i10 निओस के 1.2 लीटर Kappa पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 पीएस पावर और 114 एनएम टॉर्क जनरेट करता है।
- हैचबैक का 1.2-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन, 75 PS/190 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 1.2-लीटर Kappa पेट्रोल बायो-फ्यूल (पेट्रोल विद सीएनजी) इंजन भी है, जो अधिकतम 69 पीएस का पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।
- जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 100 पीएस का पावर और 172 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑप्शनल 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है।
कई एडवांस्ड फीचर से लैस है ग्रैंड i10 निओस
हैचबैच की इक्विपमेंट लिस्ट की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ इंटीग्रेटेड 8.0 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 5.3 इंच का पार्ट-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार स्पीकर वाला आर्कमाइस साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लोव बॉक्स शामिल हैं। इसमें लेदर रैप्ड मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, कीलेस एंट्री के लिए पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन, रियर एसी वेंट, एक रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिकली एजडस्टेबल ORVMS दिए गए हैं।
Naresh Chouhan 

