Forever Young दिखना है तो 35 के बाद अपना लें ये 6 आदतें, परफेक्ट रहेगी शेप, दूर होगी झुर्रियां
If you want to look forever young then adopt these 6 habits after 35, shape will remain perfect, wrinkles will go away
हमेशा यंग दिखने के लिए 35 के बाद अपनाएं ये हेल्दी आदतें (Healthy habits to stay young forever after 35)
शेप में रहें
अगर आप यंग दिखना चाहते हैं तो इसी उम्र में अपने वजन को कंट्रोल कर लेना बहुत जरूरी है. क्योंकि इस उम्र में वजन तेजी से बढ़ता है और आपके शेप को बिगाड़ सकता है. इसके लिए खूब वर्कआउट करें और शरीर को एक्टिव रखें.
भरपूर नींद जरूरी
आपके लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है. नींद की कमी ना केवल आपके मूड को प्रभावित करती है, यह आपकी स्किन क्वालिटी को भी प्रभावित करता है.
रहें हाइड्रेट
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए दिनभर में हर एक से दो घंटे पर पानी जरूर पीएं.
स्किन केयर रूटीन
अगर आप समय के अभाव की वजह से अपनी स्किन का ख्याल नहीं रख रहे तो बता दें कि यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है. इसलिए 35 की उम्र के बाद मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रुटीन को जरूर फॉलो करें.
बिजी रहें
उम्र बढ़ने के साथ भूलने की समस्या शुरू हो जाती है. इसलिए बॉडी के साथ साथ अपने माइंड को भी यंग रखना जरूरी है. इसके लिए आप खुद को बिजी रखें और मेंटल एक्सरसाइज भी करें.
हेल्दी डाइट
हेल्दी डाइट तो हर उम्र में लेना चाहिए, लेकिन 35 के बाद बाजार में मिलने वाले चिप्स, स्नैक्स जैसे जंक फूड, आर्टिफिशियल शुगर वाली चीजों का सेवन बिलकुल बंद कर दें.
Kumkum sharma 

