IIT कपल ने 15 लाख से शुरू की टिफिन सर्विस:सिर्फ 9 महीने में कमाए 56 लाख, अब तक 55 हजार से ज्यादा मील डिलिवर किए

बेंगलुरु के दिया कृष्णकुमार और आदित्य नटराजन ने कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की और IT कंपनी में नौकरी करने लगे। कॉर्पोरेट ऑफिस में तीन साल काम करने के दौरान उन्हें रियलाइज हुआ कि बिजी लाइफस्टाइल के बीच खानपान का ख्याल रख पाना आसान नहीं है। उन्हें खुद भी कई बार बाहर से खाना मंगवाना पड़ता था। जो हेल्दी भी नहीं होता था। इस दिक्कत को दूर करने के लिए कपल ने लंच और डिनर उपलब्ध कराने वाली मील सब्सक्रिप्शन सर्विस की तलाश शुरू की। लेकिन उन्हें कम बजट में ऐसी सुविधा नहीं मिली। सितंबर 2024 में की वेलफेड की शुरुआत वे ऐसे मील सब्सक्रिप्शन की तलाश में थे जिसमें दाल, सब्जी, रोटी और प्रोटीन से भरपूर खाना हो। हेल्दी मील की तलाश उन्हें अपने स्टार्ट अप वेलफेड तक ले गई। सितंबर 2024 में दोनों ने आईटी की जॉब छोड़ी और मील सब्सिक्रिप्शन सर्विस की शुरुआत की जिसे वेलफेड नाम दिया। शुरुआत में दोस्तों का फीडबैक लिया शुरुआती टीम में दोनों फाउंडर्स के अलावा एक न्यूट्रिशनिस्ट, एक कुक और एक डिलीवरी कर्मचारी शामिल थे। न्यूट्रिशनिस्ट खाने की पौष्टिकता और कैलोरी की जरूरतों के अनुसार मील प्लान तैयार करने में मदद करती थी। इस कपल ने शुरुआत में दोस्तों और रिश्तेदारों को खाना भेजकर फीडबैक भी लिया। मील में शामिल हेल्दी फूड उनके मेन्यू में दाल और सब्जियां, आलू गोभी, ज्वार की रोटी, अदरक वाला चिकन, छोले चाट, पनीर और टोफू, सोया और चिकन, रैप्स और बिरयानी के अलावा इंडो-चाइनीज व्यंजन शामिल हैं। भविष्य की योजना बेंगलुरु में अपने स्टार्ट अप की सफलता के बाद कपल अब अपने बिजनेस को दूसरे इलाकों तक पहुंचाना चाहते हैं। उनकी योजनाओं में IT हब के बाहर डिलीवरी नेटवर्क बनाना, प्रोटीन युक्त खाने के विकल्प बढ़ाना, नए डाइट प्लान और मील की शुरुआत करने के साथ ही हैदराबाद में भी बिजनेस डेवलप करना है। ---------------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें CAT 2026 में पहली बार फेस रिकग्निशन:29 नवंबर को एग्जाम, UPSC में पिछले साल से लागू, JEE में इस साल से शूरू CAT 2026 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के चेहरे की पहचान यानी फेशियल रिकग्निशन AI के माध्यम से किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें

Nov 18, 2026 - 14:50