iPhone 14 और iPhone 14 Plus नए अवतार में लॉन्च, अब नए येलो कलर में भी मिलेगा आईफोन का लेटेस्ट मॉडल

iphone-14-and-iphone-14-plus-launched-in-new-yellow-colour-options-know-price-and-features

Mar 8, 2023 - 09:23
iPhone 14 और iPhone 14 Plus नए अवतार में लॉन्च, अब नए येलो कलर में भी मिलेगा आईफोन का लेटेस्ट मॉडल
iphone-14-and-iphone-14-plus-launched-in-new-yellow-colour-options-know-price-and-features

हाई-एंड iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max डिवाइस को किसी भी नए कलर वेरिएंट के साथ अपडेट नहीं किया गया है। iPhone 14 और iPhone 14 Plus को नए येलो कलर में लॉन्च किया गया है।

एपल ने अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज के iPhone 14 और iPhone 14 Plus को नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने इस दोनों मॉडल को नए येलो कलर में लॉन्च किया है। यानी अब यूजर्स पांच कलर ऑप्शन के साथ इन आईफोन्स को खरीद सकते हैं। कंपनी ने कलर के अलावा इन आईफोन्स के फीचर में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि हाई-एंड iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max डिवाइस को किसी भी नए कलर वेरिएंट के साथ अपडेट नहीं किया गया है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस पहले से ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में उपलब्ध हैं। 

पिछली साल लॉन्च हुई है आईफोन 14 सीरीज

Apple ने पिछले साल सितंबर में iPhone 14 सीरीज लॉन्च की है और अब नए कलर वेरिएंट में iPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल को उपलब्ध किया गया है। दोनों मॉडल अब येलो कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध हैं। बता दें कि इन दोनों फोन पहले से ही पांच कलर ऑप्शन में आते हैं। वहीं कंपनी ने इन दोनों आईफोन के फीचर्स में कोई नया अपडेट या संशोधन नहीं किया है। 

iPhone 14, iPhone 14 Plus के नए कलर वेरियंट की भारत में कीमत 

IPhone 14 और iPhone 14 Plus मॉडल पहले से पांच कलर ऑप्शन ब्लू, मिडनाइट, पर्पल, स्टारलाइट और प्रोडक्ट रेड कलर में आते हैं और अब येलो में भी उपलब्ध हैं। यह आईफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी में आते हैं और IPhone 14 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये और iPhone 14 Plus की शुरुआती कीमत 89,900 रुपये है। नए आईफोन वेरियंट को 10 मार्च से प्री ऑर्डर किया जा सकेगा और 14 मार्च से खरीदा जा सकेगा। 

iPhone 14 और iPhone 14 Plus के फीचर्स 

iPhone 14 में 6.1 इंच की सुपर रेटीना XDR डिस्प्ले मिलती है, जो (1170x2532 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 460 पीपीआई के साथ आती है। वहीं  iPhone 14 Plus में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है। दोनों ही आईफोन की डिस्प्ले के साथ 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है।

iPhone 14 और iPhone 14 Plus में ए15 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है, जो 5 कोर जीपीयू के साथ आता है। दोनों आईफोन के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। आईफोन 14 और आईफोन 14 प्लस के साथ ई-सिम और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है।