IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, हेड टू हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

ipl-2023-lucknow-super-giants-vs-delhi-capitals-match-prediction-ipl-2023-3rd-match-between-lucknow-super-giants-and-delhi-capitals-probable-playing

IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, हेड टू हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग XI और मैच प्रिडिक्शन, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
ipl-2023-lucknow-super-giants-vs-delhi-capitals-match-prediction-ipl-2023-3rd-match-between-lucknow-super-giants-and-delhi-capitals-probable-playing

LSG vs DC, 3rd Match, Indian Premier League 2023 : आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा. लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी केएल राहुल करने वाले हैं तो वहीं ऋषभ पंत के न होने के कारण इस बार दिल्ली की कप्तानी करने की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर को दी गई है. 

आईपीएल 2023 के तीसरे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा. लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी केएल राहुल करने वाले हैं तो वहीं ऋषभ पंत के न होने के कारण इस बार दिल्ली की कप्तानी करने की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर को दी गई है. ऋषभ पंत के न खेलने से दिल्ली की टीम को झटका जरूर लगा है लेकिन  वॉर्नर ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम का बेड़ा पार लगा सकते हैं. वॉर्नर की कप्तानी में हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी. ऐसे में आज शाम को होने वाले मुकाबले में सबकी नजर केएल राहुल vs डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर भी रहेगी. 

(Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals Head-To-Head Record in IPL)
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल (IPL) में अबतक केवल 2 मैच हुए हैं जिसमें दोनों मैच लखनऊ की टीम जीतने में सफल रही है.

वेन्यू: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊwww.jaimamart.com

समय: शनिवार, 1 अप्रैल, शाम 7:30 

संभावित इलेवन (LSG vs DC Probable Playing XIs)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):

केएल राहुल (c), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन (wk), क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, जयदेव उनादकट, मार्क वुड, आवेश खान, रवि बिश्नोई

दिल्ली कैपिटल्स (DC):
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये खिलाड़ी अहम
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल, रवि बिश्नोई, स्टोइनिस, और  मार्क वुड अहम होने वाले हैं. इसके अलावा क्रुणाल पंड्या पर भी सबकी नजर रहेगी. 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये खिलाड़ी होंगे अहम
दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर अहम होने वाले हैं. वॉर्नर के अलावा कुलदीप यादव की फिरकी ने अपना कमाल किया तो फिर विरोधी टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन की राह पकड़ लेंगे. वहीं, मिचेल मार्श,  पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल और चेतन सकारिया  पर भी नजर रहेगी.