Video: जीत की खुशी में आवेश खान ने खोया आपा, हेलमेट पटक दिया, अब मिली यह सजा
ipl-2023-rcb-fined-rs-12-lakhs-lsg-avesh-khan-reprimanded-a-roller-coaster-of-emotions-in-bengaluru
Avesh Khan Celebration Video viral IPL 2023 Avesh Khan: आईपीएल 2023 के 15वें मैच में लखनऊ ने आरसीबी को 1 विकेट से हरा दिया. यह एक ऐसा मैच था जिसने फैन्स की सांसे रोक दी थी
IPL 2023 Avesh Khan: आईपीएल 2023 के 15वें मैच में लखनऊ ने आरसीबी को 1 विकेट से हरा दिया. यह एक ऐसा मैच था जिसने फैन्स की सांसे रोक दी थी. बता दें कि आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए 1 रन चाहिए थे. आवेश खान स्ट्राइक पर थे. हर्षल पटेल की आखिरी गेंद को आवेश खान अच्छी तरह से खेल नहीं पाए और गेंद विकेटकीपर कार्तिक के पास गई. लेकिन कार्तिक गेंद को अच्छी तरह से पकड़ नहीं पाए जिसके कारण रवि बिश्नोई और आवेश खान (Avesh Khan) के पास भागकर एक रन लेने का मौका मिला. रन लेते ही आवेश जीत की खुशी में मर्यादा भूल गए. आवेश ने अपना हेलमट उतार दिया और जमीन पर ही पटक मारा, वहीं, बिश्नोई जीत की खुशी में दौड़े चले जा रहे थे. दूसरी ओर आरसीबी खिलाड़ियों का चेहरा उतर सा गया था.
आवेश खान को फटकार
वहीं, बाद में आवेश खान को उनके हरकत के लिए फटकार लगाई गई है.आईपीएल वेबसाइट पर आवेश की हरकत को लेकर लिखा है कि , आवेश खान को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है. आवेश ने IPL की आचार संहिता के लेवल 1 के अपराध 2.2 को स्वीकार किया और मंजूरी भी मान ली है. वहं, धीमी ओवर गति के कारण बेंगलोर पर 12 लाख का फाइन भी लगाया गया है.
मैच की बात करें तो निकोलस पूरन के 19 गेंद में 62 रन और मार्कस स्टोइनिस के आक्रामक 65 रन की मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल के बेहद रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आखिरी गेंद पर एक विकेट से हरा दिया.
कप्तान फाफ डु प्लेसी, विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के आक्रामक अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाये । जवाब में पूरन और स्टोइनिस ने लखनऊ की यादगार जीत की नींव रखी.पूरन ने इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक महज 15 गेंदों में जड़ डाला.


