Rahul Tewatia IPL 2023: PBKS के खिलाफ राहुल को पसंद है मैच फिनिशर का रोल, अंतिम ओवरों में दिलाते है टीम को जीत

ipl-rahul-tewatia-best-finisher-against-punjab-kings-in-ipl-history-gujarat-titans-beat-punjab-kings-by-6-wickets

Apr 14, 2023 - 09:15
Rahul Tewatia IPL 2023: PBKS के खिलाफ राहुल को पसंद है मैच फिनिशर का रोल, अंतिम ओवरों में दिलाते है टीम को जीत
ipl-rahul-tewatia-best-finisher-against-punjab-kings-in-ipl-history-gujarat-titans-beat-punjab-kings-by-6-wickets

राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में विनिंग चौका जड़कर गुजरात टाइटंस को 6 विकेट से जीत दिलाई। ये गुजरात टीम की इस सीजन की तीसरी जीत रही। बता दें कि पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 154 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके गुजरात ने 19.5 ओवर में हासिल किया।

गुजरात टीम के बल्लेबाज और टीम के बेस्ट फिनिशर राहुल तेवतिया इस मैच में रियल हीरो रहे। उन्होंने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकालकर जीत दिलाई। ये कोई पहली बार नहीं है जब राहुल संकटमोचक बनकर टीम को जीत दिलाने का काम करते हुए दिखे है। इससे पहले साल 2022 में उन्होंने आखिरी दो गेंदोंपर दो छक्के जड़कर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दिलाई थी।www.jaimamart.com

IPL 2023: पंजाब किंग्स के खिलाफ Rahul Tewatia के बल्ले से निकला विनिंग चौका

jagran

दरअसल, 13 अप्रैल को खेले गए IPL 2023 के 18वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन बनाने थे। गेंदबाज सैम करन ने पहली गेंद पर डेविड मिलर क 1 रन बनाने दिया। दूसरी बॉल पर शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हुए। ऐसे में गुजरात टीम को 4 गेंदों में 6 रन की दरकार थी। ओवर की तीसरी गेंद पर राहुल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर सैम करन ने रन आउट का मौका गंवाया और दोनों बल्लेबाजों ने भाग कर एक रन पूरा किया। ऐसे में 2 रन पर टीम को 4 रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर राहुल ने चौका जड़कर मैच फिनिश किया