पहले से कितना बदल गई 2023 KTM 390 Adventure बाइक? आसान भाषा में समझें
latest-news-top-features-of-2023-ktm-390-adv-bike
बाइक का टॉप-एंड वैरिएंट अब ब्लैक एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम स्पोक व्हील्स के साथ आता है। इसमें 19 फ्रंट और 17 रियर ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। ऑफ-रोडिंग के लिहाज से इसमें अन्य कई बदलाव किए गए हैं। KTM के पास पहले से ही 390 एडवेंचर के रूप में बाजार में सबसे सक्षम एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक्स में से एक है। इसके लुक और परफार्मेंस की वजह से युवा लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसी पसंद को बरकार रखने के लिए केटीएम ने इसे कई प्रमुख बदलावों के साथ हाल ही में इसे लॉन्च किया है। 2023 केटीएम 390 एडवेंचर पहले से कितना एडवांस हो गई है। इस खबर के माध्यम से आपको बताने वाले हैं।
परफार्मेंस ओरिएंटेड अपडेट्स
कंपनी का कहना है कि अधिक सेफ और बेहतरीन राइडिंग एक्सपीरिएंस देने के लिए 2023 केटीएम 390 एडवेंचर बाइक में कुछ नए अपडेट्स दिए गए हैं। जिससे ऑफ-रोडिंग पहले की कंपैरिजन में और भी यादगार होने वाली है।
2023 KTM 390 कीमत
2023 KTM 390 एडवेंचर को भारत में 3.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बाइक ऑफ-रोड उत्साही लोगों के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।
हार्डवेयर चेंजेज
रेंज-टॉपिंग KTM 390 एडवेंचर में अब फ्रंट में WP APEX अपसाइड डाउन फोर्क्स दिए गए हैं। इसे कम्प्रेशन और रिबाउंड डैम्पनिंग दोनों के लिए एडजस्ट किया गया है। इसके साथ ही बाइक में 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी और रिबाउंड डैम्पिंग के साथ रियर मोनोशॉक दिए गए हैं।
बाइक का टॉप-एंड वैरिएंट अब ब्लैक एनोडाइज्ड एल्यूमीनियम स्पोक व्हील्स के साथ आता है। इसमें 19" फ्रंट और 17" रियर ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स में कंप्रेशन और रिबाउंड के लिए 30 सेटिंग्स मिलती हैं, जबकि रियर मोनोशॉक में 20 रिबाउंड सेटिंग्स और 10 प्रीलोड सेटिंग्स मिलती हैं।


