PM मोदी कर रहे हैं मन की बात, सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा लगाने की दी सलाह

PM मोदी कर रहे हैं मन की बात, सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा लगाने की दी सलाह

मन की बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक रेडियो कार्यक्रम है. जिसमें वो हर महीने के आखिरी रविवार को देश की जनता को संबोधित करते हैं. आज की इस चर्चा में हमेशा की तरह पीएम मोदी कई मुद्दों पर देशवासियों से चर्चा कर रहे हैं.

Mann Ki Baat 31 July:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 91वें एपिसोड को संबोधित कर रहे हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों को मन की बात कार्यक्रम के आमंत्रित किया था. इस कार्यक्रम में पीएम कई तरह के मुद्दों पर चर्चा करते हैं और अपनी मन की बात को लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

पीएम ने इस ट्वीट में लिखा, 'मैं आप सभी को इस महीने के मन की बात कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करता हूं. पिछले महीने के दिलचस्प विषयों जैसे अंतरिक्ष में भारत की प्रगति, खेल के मैदान पर गौरव, रथ यात्रा और बहुत कुछ को कवर करने वाली एक पुस्तिका भी साझा कर रहा हूं.'

आप भी देखिए ट्वीट

आपको बता दें कि प्रसार भारती अपने आकाशवाणी नेटवर्क पर इस कार्यक्रम को 23 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित करता है. केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा, प्रसार भारती अपने विभिन्न डीडी चैनलों पर इस कार्यक्रम के दृश्य संस्करणों को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी प्रसारित करता है. जी हाँ और हर महीने होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बीजेपी खास तैयारियां भी करती है. ऐसे में इसके लिए शहरों और गाँवों में रेडियो लगाया जाता है और लोगों के साथ मिलकर पीएम की "मन की बात" सुनी जाती है. खबरों के अनुसार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत इस बार शानदार प्रदर्शन कर रहा है और लगातार मेडल जीत रहा है.