Wedding House Decor Ideas: बेहद कम खर्च में इन आइडियाज की मदद से वेडिंग घर को सजाकर दें खूबसूरत लुक
miscellaneous-follow-these-ideas-to-decorate-wedding-house-beautifully-at-a-very-low-cost
शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए देशभर में उत्सव जैसा माहौल है। गली मोहल्ले में ढोल नगाड़े की गूंज है। लड़के और लड़कियां शॉपिंग में व्यस्त हैं, तो माता-पिता शादी की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए वेडिंग घरों को सजाया जा रहा है। साथ ही रहने, खाने और पीने की पूरी व्यवस्था की जा रही है। अगर आपके घर पर भी किसी की शादी होने वाली है और आप अपने घर को खूबसूरत लुक देना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं
घर के मुख्य द्वार को फूलों से सजा सकते हैं। इसके लिए पास के फूल वाले से संपर्क कर सकते हैं। उन्हें रंग बिरंगे फूलों का ऑर्डर दे सकते हैं। इन फूलों से आप प्रवेश द्वार को सजा सकते हैं।
-घर के प्रवेश द्वार पर रंगोली जरूर बनाएं। ऐसा शुभ अवसर पर बनाया जाता है। आप वेडिंग घर को रंगोली बनाकर सजा सकते हैं। आप चाहे तो घर के हर कॉर्नर पर रंगोली बना सकते हैं। इसके लिए हर कॉर्नर पर डिफरेंट रंगोली बनाएं।
वेडिंग घर को खूबसूरत टच देने के लिए वॉल फोटो का यूज करें। आप इनमें विवाहित लड़के या लड़की की तस्वीर लगा सकते हैं। इसके अलावा, खूबसूरत पेंटिंग का भी यूज कर सकते हैं। इससे वेडिंग घर की खूबसूरती और बढ़ जाएगी।
-घर के मुख्य द्वार समेत घर की सेलिंग में तोरण का इस्तेमाल कर सकते हैं। सनातन धर्म में पूजा पाठ और त्योहार के मौके पर तोरण लगाए जाते हैं। आप वेडिंग घर को सजाने के लिए शुभ लाभ के तोरण लगा सकते हैं।
-अक्सर लोग घर को सजाते हैं, लेकिन सीढ़ी को भूल जाते हैं। आप ऐसा बिल्कुल न करें। घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप रेलिंग और सीढ़ियों को जरूर सजाएं। इन्हें फूलों से सजा सकते हैं।
Naresh Chouhan 

