राजस्थान की राजनीति:स्वर्ण नगरी की शाही मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे है गहलोत समर्थक विधायक

political crisis in rajasthan

राजस्थान की राजनीति:स्वर्ण नगरी की शाही मेहमान नवाजी का आनंद ले रहे है गहलोत समर्थक विधायक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उनके समर्थक 90 विधायकों ने स्वर्ण नगरी जैसलमेर की शाही मेहमान नवाजी का आनंद लिया। होटल परिसर में ही गहलोत ने अपने विधायकों की बैठक ले उनमें जोश का संचार किया। गहलोत थोड़ी देर में जयपुर प्रस्थान करेंगे। वहीं शेष रहे कुछ विधायक व मंत्री आज जैसलमेर पहुंच जाएंगे। होटल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 

अपनी शाही सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध होटल सूर्यगढ़ में गहलोत समर्थक कांग्रेस विधायकों को रखा गया है। ये सभी विधायक यहां पर तेरह अगस्त तक ठहरेंगे। आज सुबह कुछ विधायकों ने होटल के लॉन में व्यायाम व योगा कर स्वयं को तरोताजा किया। वहीं कुछ विधायकों ने जिम में पसीना बहाया। इसके बाद लॉन में गहलोत सहित सभी विधायकों ने चाय की चुस्कियों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। वहीं जयपुर के लिए रवाना होने से पूर्व गहलोत ने विधायकों की बैठक ले आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही गहलोत ने उनसे कहा कि कुछ दिन की बात है। हमें एकजुट होकर रहना पड़ेगा।