मोटोरोला ने पेश किया प्रीमियम स्मार्टफोन, Motorola Edge 40 Pro इन फीचर्स से बना रहा दीवाना

motorola-edge-40-pro-launched-premium-phone-price-features-battery-camera

मोटोरोला ने पेश किया प्रीमियम स्मार्टफोन, Motorola Edge 40 Pro इन फीचर्स से बना रहा दीवाना
motorola-edge-40-pro-launched-premium-phone-price-features-battery-camera

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला ने अपने यूजर्स को एक नए स्मार्टफोन का तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Pro को हाल ही में लॉन्च किया है। कंपनी ने नए डिवाइस को Motorola Edge 30 Pro के सक्सेसर फोन के रूप में पेश किया है।

बता दें, कंपनी ने यूजर्स के लिए Motorola Edge 30 Pro को बीते साल ही लॉन्च किया था। आइए कंपनी के नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Pro के फीचर्स पर एक नजर डाल लें-

Motorola Edge 40 Pro को मोटोरोला ने 165Hz पोल्ड डिस्प्ले के साथ पेश किया है। कंपनी फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले पेश करती है। इसके अलावा, फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। डिवाइस में प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन में 60 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रैम, स्टोरेज औरबैटरी

Motorola Edge 40 Pro को कंपनी ने Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन को 12 जीबी रैम ऑप्शन के साथ लाया गया है। फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज जोड़ी गई है। खास बात ये है कि मोटोरोला ने नए डिवाइस को वॉटर-रेपिलेंट बनाया है।

इसके अलावा, यूजर्स को मोटोरोला के इस प्रीमियम डिवाइस Motorola Edge 40 Pro में 4600mAh की बैटरी दी है। डिवाइस में 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी जोड़ा गया है। कंपनी का नए डिवाइस को लेकर दावा है कि एक बार में फुल चार्ज करने पर डिवाइस 30 घंटों तक चलाया जा सकता है।

Motorola Edge 40 Pro की कीमत

मोटोरोला ने Motorola Edge 40 Pro को यूरोप में लॉन्च किया है। कंपनी का यह डिवाइस EUR 899.99 यानी 80,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत कंपनी ने 12जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की है।