धोनी के IPL का पहला मैच खेलने पर संशय:घुटने में चोट, प्रैक्टिस नहीं की; मैनेजमेंट बोला- जहां तक हमें पता है, वो खेलेंगे

ms-dhoni-injury-update-likely-to-miss-first-match-of-the-tournament

धोनी के IPL का पहला मैच खेलने पर संशय:घुटने में चोट, प्रैक्टिस नहीं की; मैनेजमेंट बोला- जहां तक हमें पता है, वो खेलेंगे
ms-dhoni-injury-update-likely-to-miss-first-match-of-the-tournament

IPL के 16वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मैच गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आशंका जाहिर की जा रही है कि CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते इस मैच से हट सकते हैं।

भास्कर को सूत्रों ने बताया कि धोनी को प्रैक्टिस के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी है। इसके बाद वे बल्लेबाजी करने काफी बाद में गए। धोनी गुरुवार को CSK के प्रैक्टिस सेशन में शामिल नहीं हुए। इसके बाद से ही आशंका जाहिर की जा रही है कि वे पहला मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट का कहना है कि धोनी खेलेंगे।

धोनी की जगह चेन्नई की कप्तानी बेन स्टोक्स, रविंद्र जडेजा या ऋतुराज गायकवाड को सौंपी जा सकती है। टीम में डेवोन काॅनवे और अंबाती रायडू जैसे कीपर हैं, जो विकेट के पीछे जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

CEO बोले- धोनी खेलेंगे, किसी और डेवलपमेंट की जानकारी नहीं

चेन्नई के CEO काशी विश्वनाथन से एक स्पोर्ट वेबसाइट ने धोनी की चोट और उनके खेलने पर सवाल किया। विश्वनाथन ने कहा- जहां तक मुझे पता है, हमारे कप्तान 100 फीसदी खेलेंगे। इसके अलावा किसी और डेवलपमेंट की जानकारी मुझे नहीं है।www.gowengo.com

युवा पेसर चौधरी पहले ही IPL से बाहर हो चुके
CSK के युवा तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी चोट के चलते पहले ही IPL से बाहर हो चुके हैं। मुकेश को पीठ में चोट आई है। मुकेश भी गुजरात से मुकाबले के एक दिन पहले चोटिल हुए हैं। इंडिया अंडर 19 के प्लेयर आकाश सिंह उनकी जगह लेंगे। आकाश ने 2020 अंडर 19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट लिए थे।

धोनी का आखिरी IPL हो सकता है
धोनी का यह आखिरी IPL हो सकता है। पिछले सीजन में एक मैच के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वे संन्यास लेने वाले हैं। तो धोनी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं जब भी संन्यास लूंगा तो अपने घरेलू फैंस के बीच लूंगा। इस बार CSK लीग चरण का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर 14 मई को खेलेगी। टीम ने 7 मई 2019 को अपने घर में आखिरी मुकाबला खेला था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी उस मुकाबले के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, हालांकि इस पर कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था।

धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बनी है CSK
भारतीय लीग में CSK की टीम MI के बाद सबसे सफल टीम में से एक है। MI ने 5 खिताब जीते हैं, जबकि धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK ने धोनी को 4 चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में ही CSK की टीम ने 2010 में पहला ​​​​​खिताब जीता था। फिर 2011 और 2018 में टीम धोनी की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। वहीं आखिरी बार वह 2021 में खिताबी जीत हासिल की थी। तब भी धोनी ही CSK के कप्तान थे।