ब्रेकिंग: अलवर में नई रेल लाइन बिछेगी:नारनौल से खैरथल-अलवर नई लाइन बिछाने की तैयारी, राज्य सरकार ने फिजिबिलिटी स्टडी कराने की मंजूरी दी
#property in alwar , #keymyhome.com, #flat in alwar, #keymyhome.com, #keymyhome , #keymyhome.com, #keymyhome , #keymyhome.com, #keymyhome , #keymyhome.com, #keymyhome , #keymyhome.com, #keymyhome ,new railwayline through alwar from narnaul to khairthal in alwar
अलवरवासियों के लिए खुशखबरी है। जिले के बहरोड़, मुंडावर को नारनौल से आने वाली नई रेललाइन से जोड़ने की तैयारी हो गई है। इसके लिए हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं शासन सचिव ने राजस्थान सरकार को पत्र भेजकर फिजिबिलिटी कराने की मंजूरी मांगी थी। राजस्थान सरकार ने फिजिबिलिटी स्टडी की स्वीकृति के साथ 17 लाख रुपए हिस्सा राशि वहन करने की सहमति दे दी।
मतलब अब अलवर को जोड़ने के लिए यह नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी है। इससे बहरोड़ व मुंडावर की जनता को सीधा लाभ है। आगे खैरथल से अलवर के बीच रेल सुविधाओं का लाभ बढ़ने वाला है। फिलहाल फिजिबिलिटी स्टडी होगी। इसके बाद आगे रेल लाइन बिछाने का प्लान बनाया जाएगा।
राजस्थान सरकार की सहमति
नारनौल से खैरथल-अलवर नई रेल लाइन के फिजिबिलिटी सर्वे के लिए राजस्थान सरकार की ओर से सहमित प्रदान की जाती है। इसके लिए राज्य सरकार का हिस्सा राशि 17 लाख रुपए वहन किए जाने की सहमित दी जाती है
post your property free - www.keymyhome.com
हरियाणा सरकार ने भेजा था यह पत्र
परिवहन आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन ने हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कॉपोरेशन के प्रबंध निदेशक को लिखित में सहमति दी है। इसके लिए पूर्व में अलवर के सांसद महंत बालकनाथ योगी ने 28 दिसम्बर 2020 राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा था कि नारनौल से खैरथल-अलवर वाया बहरोड़ और मुंडावर के लिए नई रेल लाइन के फिजिबिलिटी स्टडी की जानी है।
इसमें झज्जर रेलवे स्टेशन से नारनौल तक नई रेल लाइन के लिए फिजिबिलिटी स्टडी हरियाणा सरकार की ओर से की जा चुकी है। अब नारनौल से खैरथल-अलवर वाया बहरोड़ और मुंडावर के लिए नई रेल लाइन के लिए फिजिबिलिटी का कार्य किया जाना है। इसके बाद राजस्थान सरकार ने फिजिबिलिटी स्टडी की मंजूरी दे दी है।
बहरोड़ बॉर्डर से खैरथल 70 किलोमीटर
असल में बहरोड़ बॉर्डर से खैरथल की दूरी करीब 70 किलोमीटर है। इस दूरी में यह पूरी तरह नई रेलवे लाइन होगी। जो अलवर सीमा में होगी। इससे आगे बहरोड़ से नारनौल के बीच करीब 35 किमी की दूरी है। नारनौल से झज्जर के बीच भी करीब 100 किलोमीटर की दूरी है। रेल लाइन का यह नया रूट झज्जर से नारनौल, नारनौल से बहरोड़-मुंडावर-खैरथल-अलवर रहेगा।
आरआरटीएस भी अलवर में
इससे पहले अलवर जिले से आरआरटीएस रेपिड रेलवे ट्रांजिट सिस्टम मेट्रो से भी अलवर को जोड़ा जाएगा। जिसका चरणबद्ध काम चल रहा है। चौथे चरण में यह मेट्रो भी अलवर पहुंच जाएगी। संभावना है आगामी तीन साल में आरआरटीएस का ट्रैक भी बिछ जाएगा। एक तरह से मेट्रो के आने से अलवर के विकास को तेजी से रफ्तार मिल सकेगी। नई रेल लाइन बहरोड़ से होते हुए मुंडावर से निकलने से इस क्षेत्र का विकास और तेज हो जाएगा।
अलवर एतिहासिक विकास की ओर
अलवर जिला एतिहासिक विकास की ओर है। मुण्डावर व बहरोड़ के बीच नई रेल लाइन का सपना पूरा होगा। जिसके लिए केन्द्र सरकार से मिलकर हमारे प्रयास रंग लाएंगे। राज्य सरकार ने फिजिबिलिटी कराने की मंजूरी दे दी है।
www.keymyhome.com
schinya16@ 

