रोज का किराया देना होगा वाइफ ने की पति की प्रेमिका से डील

रोज का किराया देना होगा वाइफ ने की पति की प्रेमिका से डील

थाईलैंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहा एक महिला ने अपने पति की बेवफाई का पता चलने के बाद एक अनोखा और चौंकाने  वाला फैसला लिया. उसने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रहने की अनुमति देने के बदले हर महीने पैसे लेने का प्रस्ताव दे दिया. यह मामला 31 साल की महिला खुन का है, जिसकी शादी एक पुलिस अधिकारी से हुई थी और दोनों का एक 8 साल का बेटा भी है. शुरुआत मे  उनकी मैरिड लाइफ सामान्य और खुशहाल था. दोनो एक-दूसरे की प्राइवेसी का सम्मान करते थे और एक-दूसरे के फोन या निजी जिंदगी मे  दखल नही देते थे.

महिला को पहली बार शक तब हुआ जब उसने  देखा कि एक अनजान महिला उसके सोशल मीडिया पोस्ट देख रही है और उसके पति को फॉलो कर रही है. हालांकि उस समय उसने  इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन धीरे-धीरे उसके पति का व्यवहार बदलने लगा. वह देर से घर आने  लगा और हर बार काम का बहाना बनाता. एक रात तो वह रात 1 बजे  तक घर नही  लौटा और उसका फोन भी बंद था. इससे  महिला का शक और गहरा हो गया.

सच्चाई जानने  के लिए महिला ने एक प्राइवेट जासूस रखा, जिसे वह रोजाना पैसे  देती थी. सिर्फ एक दिन की जांच मे  ही जासूस ने पता लगा लिया कि उसका पति किसी दूसरी महिला के घर जा रहा है. जब महिला वहां पहुंची तो उसका पति जा चुका था. बाद मे  उसने  अपने पति से बात की और सच्चाई सामने  आई. पति ने माना कि उसका दूसरी महिला के साथ रिश्ता है.

इस पूरे मामले के बाद महिला ने एक अजीब समाधान निकाला. उसने  कहा कि अगर उसका पति और उसकी प्रेमिका साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें हर महीने  उसे  30,000 बाहत (करीब 85,000 रुपये) 'किराए' के रूप में देने होंगे. प्रेमिका इस बात के लिए तैयार हो गई और उसने  कहा कि पैसे  कोई समस्या नही  है. लेकिन पति ने इस प्रस्ताव को मानने  से इनकार कर दिया.