अब यात्री व्हाट्सएप से कर सकेंगे ऑनलाइन खाना ऑर्डर
शुरू में व्हाट्सएप संचार के माध्यम से ई-खानपान सेवाओं के लिए दो चरणों की योजना बनाई गई है। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को एक दिन में 50 हजार से अधिक भोजन परोसे जा रहे हैं।
बीकानेर. रेल में सफर करने वाले यात्री अब मनपसंद रेस्त्रां से खाना मंगवा सकेंगे। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की ओर से विशेष सुविधा यात्रियों के लिए शुरू की गई है। इससे यात्री सफर के दौरान आने वाले स्टेशन पर मनपसंद रेस्त्रां से पसंद का खाना मंगवा सकेंगे। चुनिंदा ट्रेनों में आइआरसीटीसी की ओर से यह सुविधा शुरू भी कर दी गई है। सुविधा के तहत लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्री अब किसी एप के बजाय व्हाट्सएप के माध्यम से भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। शुरू में व्हाट्सएप संचार के माध्यम से ई-खानपान सेवाओं के लिए दो चरणों की योजना बनाई गई है। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को एक दिन में 50 हजार से अधिक भोजन परोसे जा रहे हैं। इसके लिए बिजनेस व्हाट्सएप नंबर 91-8750001323 शुरू किया गया है
ऐसे हो सकेगा बुक
शुरू में व्हाट्सएप संचार के माध्यम से ई-खानपान सेवाओं के लिए दो चरणों की योजना बनाई गई है। पहले चरण में बिजनेस व्हाट्सएप नंबर लिंक www.ecatering.irctc.co.in पर क्लिक करके ई-कैटरिंग सेवाओं को चुनने के लिए ई-टिकट बुक करने वाले ग्राहक को एक संदेश भेजेगा। इस विकल्प के साथ ग्राहक आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट के माध्यम से सीधे स्टेशनों पर उपलब्ध अपनी पसंद के रेस्ट्रोरेंट से ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता के बिना अपनी पसंद का भोजन बुक कर सकेंगे। जानकारी के अनुसारस बिजनेस नंबर सीधे ई-केटरिंग एप से लिंक किया गया है।
फिलहाल कुछ ट्रेनों में सुविधा
आईआरसीटीसी की ओर यात्रियों की सुविधा के लिए खाना ऑर्डर करने के लिए विशेष सुविधा शुरू की गई है। अब यात्री ई-कैटरिंग ऐप फूड ऑन ट्रैक के माध्यम के अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से भी पसंदीदा खाना बुक करवा सकेंगे। अभी फिलहाल कुछ ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो गई है। धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
Naresh Chouhan 

