Online Fraud के हो गए हैं शिकार तो तुरंत उठाएं ये कदम, नुकसान कम करने में मिलेगी मदद

online-fraud-steps-to-prevent-any-loss-rbi-debit-and-credit-card

Online Fraud के हो गए हैं शिकार तो तुरंत उठाएं ये कदम, नुकसान कम करने में मिलेगी मदद
online-fraud-steps-to-prevent-any-loss-rbi-debit-and-credit-card

आज के समय में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड होना आम बात हो गई है। जरा सी चूक होने पर जालसाज इसका फायदा उठा कर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर जाते हैं, लेकिन सरकार ने पिछले कुछ सालों में इस ठगी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। अगर किसी व्यक्ति के साथ इस तरह की ठगी होती है तो वह अपने पैसे पाने के लिए शिकायत भी दर्ज करा सकता है

आज हम अपनी इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं कि अगर किसी के साथ ऐसा फ्रॉड हो जाता है, तो नुकसान को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते 

jagran

कार्ड को ब्लॉक करें

अगर आपके साथ डेबिट कार्ड या फिर क्रेडिट कार्ड फ्रॉड हो गया है तो सबसे पहले आपको अपने कार्ड को ब्लॉक कर देना चाहिए। साथ ही पिन बदल दें। इससे आपका आगे नुकसान होने की संभावना कम हो जाएगी।

बैंक को दें सूचना

अगर आपके साथ फ्रॉड हो गया है तो आपको अपने बैंक में जाकर तीन दिन का अंदर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। अगर ऐसा आप करते हैं तो आपके ऊपर कोई भी देनदारी नहीं बनेगी और बैंक आपका नुकसान कम करने और पैसों को रिकवर करने में भी मदद करेगा।

एफआईआर करें

बैंक में सूचना देने के बाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा में जाकर शिकायत दर्ज कराएं। क्योंकि इस तरीके के फ्रॉड साइबर अपराध के अंतर्गत आते हैं। आप अपने राज्य की पुलिस की साइबर अपराध शाखा की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

jagran

आरबीआई से शिकायत

अगर बैंक में शिकायत करने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हो रही है तो आप आरबीआई से सीधे इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप आरबीआई के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर जाकर या फिर 14440 का सहारा ले सकते हैं