सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए नहीं होना होगा परेशान, ChatGPT के ये नए फीचर रखेंगे यूजर्स का ध्यान
openai-ai-chatbot-chatgpt-new-privacy-features-incognito-mode-chatgpt-business-data-export
बीते साल एआई टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक नए चैटबॉट की एंट्री हुई। यह चैटबॉट एआई आधारित टेक्नोलॉजी पर लाया गया, जो यूजर्स के साथ बातचीत में किसी मशीन जैसा कम इंसान जैसा ज्यादा है। चैट करने वाले इस रोबोट को अमेरिका की एआई स्टार्टअप कंपनी ओपनएआई ने पेश किया
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट फंडेड इस कंपनी के प्रोडक्ट को ह्यूमन-लाइक टेक्स्ट जेनेरेट करने की खूबी के साथ यूजर्स ने खूब पसंद किया। हालांकि, नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी कुछ बड़ी परेशानियों के चलते भी यह कई टेक जानकारों और दूसरे यूजर्स के लिए चिंता का विषय बना है।
चैटजीपीटी इन वजहों से खींच रहा सबका ध्यान
हाल ही में ओपनएआई के चैटबॉट चैटजीपीटी को सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर एक बड़ा खतरा माना गया है। समाज में गलत जानकारियों के फैलने और साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल करने को लेकर चैटजीपीटी हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इटली में चैटबॉट मॉडल को बैन कर दिया गया है
वहीं दूसरी ओर, कुछ और देश भी इस मॉडल पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। कंपनी भी लगातार अपनी कोशिशों में है कि मॉडल को बेहतर कैसे बनाए जाए। इसी कड़ी में कंपनी ने चैटजीपीटी में कुछ नए फीचर्स को लाने की जानकारी दी है। इन फीचर्स को यूजर की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रख कर ही लाया जा रहा है।
अब लाए जा रहे हैं ये नए फीचर्स
कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि यूजर्स की चैट को सिक्योर रखने के लिए अब चैटजीपीटी में इंकोग्निटो मोड लाया जा रहा है। नए फीचर इंकोग्निटो मोड की मदद से यूजर की चैट को प्राइवेट रखा जा सकेगा। कंपनी का नया फीचर सेंसिटिव इन्फोर्मेशन को बनाए रखने में एक बड़ा कदम माना जा रहा है
कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि यूजर्स की चैट को सिक्योर रखने के लिए अब चैटजीपीटी में इंकोग्निटो मोड लाया जा रहा है। नए फीचर इंकोग्निटो मोड की मदद से यूजर की चैट को प्राइवेट रखा जा सकेगा। कंपनी का नया फीचर सेंसिटिव इन्फोर्मेशन को बनाए रखने में एक बड़ा कदम माना जा रहा है


