Optical Illusion: फोटो में छिपे 3 उल्लुओं को ढूंढ निकालना नहीं है बच्चों का खेल, तेज IQ वाले भी हुए फेल!
Test Your Brain: ऑप्टिकल इल्यूजन्स को सॉल्व करना लोगों को काफी पसंद होता है. ऐसा ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) लोगों को अपना सिर खुजलाने पर मजबूर कर रहा है. इस फोटो में आपको तीन छिपे हुए उल्लुओं को ढूंढना है.
नवरात्रि और दशहरा के पावन उत्सव पर Jaimamart लाया है धमाकेदार ऑफर In Alwar City Shop Now https://jaimamart.com
Brain Teasers: आपने कई बार ऑप्टिकल इल्यूजन्स सॉल्व (Solve) किए होंगे. कुछ इल्यूजन्स आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं तो कुछ आपके दिमाग (Brain) को परखते हैं. इन्हें सुलझाने के बाद लोगों को अपने दिमाग पर थोड़ा ज्यादा कॉन्फिडेंस होने लगता है. हालांकि बहुत से ऑप्टिकल इल्यूजन्स को सॉल्व करना इतना ज्यादा मुश्किल होता है कि लोग लाख कोशिशों के बाद भी इन्हें सुलझा नहीं पाते हैं. ऐसा ही एक ऑप्टिकल इल्यूजन खूब वायरल हो रहा है.
सॉल्व करें पहेली
इस फोटो में आपको इतने सारे स्टूडेंट्स के बीच में से तीन उल्लुओं (Owls) को ढूंढ निकालना है. ये फोटो इस तरह से डिजाइन की गई है कि तीनों उल्लू आपकी आंखों को चकमा देते रहेंगे और आप काफी मुश्किलों के बाद सही जवाब (Correct Answer) देखने में सफल हो पाएंगे. हालांकि लगातार फोटो को गौर से देखने पर आपके सही जवाब मिलने की संभावना (Probability) बढ़ जाएगी.
10 सेकेंड में ढूंढें जवाब
इस पहेली को सुलझाना शुरू करने से पहले अपने मोबाइल फोन में 10 सेकेंड का टाइमर सेट करना बिल्कुल न भूलें. अब आपके लिए दो चैलेंज (Challenge) हैं, पहला इस फोटो में से तीन उल्लुओं को ढूंढ निकालना और दूसरा 10 सेकेंड के अंदर इसमें कामयाब हो पाना. आपको बता दें कि तीनों उल्लू अलग-अलग रंगों के हैं. अगर आपको इसमें उल्लू नहीं दिखा तो नीचे दी गई फोटो (Viral Photo) में सही जवाब देखें...
वायरल हुआ इल्यूजन
सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है. अगर आप भी दिए गए समय में इस पहेली को सुलझाने में सफल हो गए तो बधाई हो आपका दिमाग और आंखें काफी तेज हैं. हालांकि इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करना वाकई में बहुत मुश्किल है इसलिए कुछ ही लोग (Social Media Users) इसे सॉल्व कर पाए.


