गदर 2 में दिखेंगे पठान के जनरल कादिर:फिल्म के विलेन मनीष बोले- नहीं रिप्लेस किया गया अमरीश पुरी का किरदार
pathans-general-qadir-will-be-seen-in-gadar-2
सनी देओल की गदर2 में पाकिस्तानी आर्मी अफसर का रोल वो प्ले करेंगे, जो पठान में जनरल कादिर बने थे। उनका नाम मनीष वाधवा है। दैनिक भास्कर से बातचीत में मनीष ने बताया- बतौर पाकिस्तानी अफसर दोनों फिल्मों में स्क्रीन प्रेजेंस दमदार रखना था। गदर2 में लुक और नाम को कुछ समय बाद रिवील किया जाएगा। बेशक पठान के मुकाबले वह अलग तो होगा ही। वह इसलिए कि जनरल कादिर तो मौजूदा समय का है।
अमरीश पुरी के किरदार को नहीं किया रिप्लेस
गदर2 का जनरल विभाजन से 24 साल बाद का है। यानी यहां का जनरल पठान के जनरल कादिर से 50 साल पुराना हो जाएगा। यहां कोई प्रॉस्थेटिक का इस्तेमाल नहीं हुआ है। बस मूंछें हैं। दो से तीन अलग लुक हैं। गदर फ्रेंचाइजी में अमरीश पुरी ने यादगार किरदार निभाया था। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं तो वह किरदार भी पार्ट टू में नहीं है।www.jobonbox.com
मनीष ने कहा- 'उन्होंने जिस तरह अशरफ अली को प्ले किया था, उसकी तुलना कतई नहीं हो सकती। यही वजह है, जो उनके किरदार को यहां किसी ने रिप्लेस नहीं किया है। मैंने भी नहीं। मेरा रोल तो जनरल का है। अमरीश जी तो सकीना के पिता के रेाल में थे।
लखनऊ और में अहमदनगर पाकिस्तान के सीन्स हुए हैं शूट-मनीष
गदर2 के लिए पाकिस्तान को लखनऊ और महाराष्ट्र के अहमदनगर में क्रिएट किया गया। पाकिस्तान के लिहाज से लखनऊ में 50 दिनों की शूटिंग रही। अहमदनगर में 25 दिनों का शेड्युल रहा।
गदर 2 बनाने में लगे तीन एक्शन डायरेक्टर
'गदर2 के एक्शन पर तीन लोगों की सेवाएं ली गईं। मनीष के बताया- टीनू वर्मा तो हैं हीं। साथ में रवि वर्मा भी हैं। रवि वर्मा साउथ से हैं। उन्होंने रईस की थी। तीसरे एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल हैं। तीनों से अलग-अलग एक्शन सीक्वेंस फिल्माए गए हैं।www.tourfacility.com
सनी देओल की तरह उत्कर्ष से भी यहां एक्शन करवाया गया है। अहमदनगर में पाकिस्तानी आर्मी जनरल की पूरी फौज के साथ एक्शन हैं। वहां 500 से 700 जूनियर आर्टिस्टों के साथ शूटिंग की गई।
मनीष ने शेयर किया पठान का किस्सा
मनीष ने आगे कहा- 'पठान में पाकिस्तानी जनरल कादिर के हिस्से की शूटिंग अब्रॉड में होने वाली थी। हमने पाकिस्तान वाले सीक्वेंस रूस में करने वाले थे। खासकर जनरल कादिर जब वापसी करता है और जहां जॉन अब्राहम के साथ फेस ऑफ है। वो हम तकरीबन पांच से सात दिनों तक रशिया में शूट करने वाले थे। वो फिर इंडिया में ही सेट लगाकर करना पड़ा।'
Naresh Chouhan 

