Ranbir Kapoor: रणबीर और आलिया फोटो लीक विवाद में लेंगे लीगल एक्शन, एक्टर बोले- तुम मेरे घर में नहीं घुस सकते
ranbir-kapoor-alia-bhatt-to-take-legal-action-against-paparazzi-who-leaked-actress-pictures
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt To Take Legal Action Against Paparazzi Who Leaked Actress Pictures: आलिया भट्ट और पैपराजी के बीच हुए फोटो लीक विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब रणबीर कपूर ने पत्नी के साथ हुई इस घटना पर चुप्पी तोड़ी है। 'तू झूठी मैं मक्कार' एक्टर ने बताया कि इस पूरे मामले पर वो कानूनी कार्यवाही करने जा रहे हैं।
भड़का रणबीर का गुस्सा
कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट की तस्वीरें पैपराजी ने लीक कर दी थी, जब वो अपने घर की बालकनी पर बैठी थीं। जिसे लेकर खूब बवाल भी मचा था। यहा तक कि बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी आलिया के सपोर्ट में उतर आए थे। अब रणबीर ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। मिस मालिनी के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा, "ये निजता का उल्लंघन है। आप मेरे घर के अंदर शूट नहीं कर सकते हैं और वहां कुछ भी हो सकता है, वो मेरा घर है। ये बिल्कुल गैर जरूरी था।"
बहुत घटिया थी ये हरकत
रणबीर ने आगे कहा, "हम इससे निपटने के लिए लीगल एक्शन ले रहे हैं। मैं इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, लेकिन यह कुछ ऐसा था जो बहुत ही घटिया था।" एक्टर ने पैपराजी कल्चर के बारे में भी बात की और कहा, "हम पैपराजी की इज्जत करते हैं। मैं सोचता हूं कि पैपराजी हमारे कल्चर का हिस्सा हैं। हमारा काम एक-दूसरे से चलता है, वो हमारे साथ काम करते हैं, हम उनके साथ काम करते हैं, लेकिन इस तरह की चीजें आपको परेशान कर देती हैं और लोगों की ऐसी हरकत पर शर्म आती है।"
ये था पूरा मामला
22 फरवरी को आलिया भट्ट ने उनके साथ हुई घटना के बारे में बताने के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था। नोट में उन्होंने कहा कि दो अंजान शख्स ने उनकी प्राइवेट तस्वीरें क्लिक कर ली, जब वो अपने घर पर बैठी हुई थीं, वो भी उनकी मर्जी के बिना। एक्ट्रेस ने एक न्यूज पोर्टल पर आरोप लगाया था और उन्हें फटकार लगाई थी क्योंकि पहले तो उनकी तस्वीरें बिना उनकी मर्जी के ली गई और बाद में पोर्टल पर पोस्ट भी कर दी गई थी।
Naresh Chouhan 

