फिल्मों के फ्लॉप होने पर रणबीर कपूर का जवाब, कहा- पठान का कलेक्शन नहीं...
ranbir-kapoor-savage-reply-to-journalist-on-box-office-films-flop-collection-video-viral-on-tjmm-promotion
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बेटी राहा के बारे में प्रमोशन्स में काफी बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वह बॉक्स ऑफिस पर पठान के अलावा फ्लॉप फिल्मों पर भी रिएक्शन देते हुए दिख रहे हैं.
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के चलते सुर्खियों में हैं. वह भी फिल्म और उसके गानों का जबरदस्त प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पठान का क्रेज कायम है और बाकी बॉलीवुड फिल्में एक के बाद एक पस्त होती नजर आ रही हैं. इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक जर्नलिस्ट की बॉलीवुड फिल्मों के हाल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर लोग भी रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.
सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का वायरल वीडियो चंडीगढ़ में आयोजित 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन का है, जिसमें जर्नलिस्ट सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. वहीं एक जर्नलिस्ट ने जब एक्टर से पूछा कि बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा सही नहीं चल रहा है तो रणबीर कहते हैं क्या बात कर रहे हैं पठान के कलेक्शन देखे नहीं आपने. पहले तो आप कौन से पब्लिकेशन से हैं तो जर्नलिस्ट कहती हैं बीबीसी से हैं. तो रणबीर मजेदार अंदाज में कहते हैं कि 'अभी तो आपका भी कुछ चल रहा है. उसका क्या वो जवाब दो. क्या चल रहा है.'
Naresh Chouhan 

