RAS में आधा नंबर से टॉपर बने दिनेश विश्नोई:9वें स्थान पर रहे भूपेन्द्र के इन्टरव्यू में सबसे ज्यादा नंबर; पहले प्रयास में 23 साल की शालू सिलेक्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया है। पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक हासिल की थी। फिलहाल आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। एग्जाम में दूसरी रैंक जैसलमेर के वीरेंद्र चारण ने हासिल की है। हेड कॉन्स्टेबल के बेटे वीरेंद्र वर्तमान में तहसीलदार हैं। रिजल्ट में पांचवीं रैंक वाले बीकानेर के विकास ने भर्ती के अगले प्रोसेस में जाने से इनकार कर दिया है। जोधपुर के भूपेंद्र सिंह की 9वीं रैंक आई। इनके बड़े भाई भी RAS अफसर हैं। उनकी भी 2009 में 9वीं ही रैंक आई थी। श्रीगंगानगर की शालू कस्वा (23) पहले ही प्रयास में आरएएस बन गई हैं। उनके पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं। आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे। टॉप- 20 में 7 बॉर्डर वाले जिलों के आरएएस के रिजल्ट में इस बार बॉर्डर के इलाके वाले कैंडिडेट्स ने बाजी मारी है। इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से हैं। जबकि जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है। वहीं, सबसे ज्यादा तीन-तीन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन जयपुर और जोधपुर से हुआ है। प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी एक-एक कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। रिजल्ट की बड़ी बातें…. नए 1096 अधिकारी मिलेंगे आयोग के अनुसार कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणाम कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है। वैकेंसी निकालने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक के सफर में इस बार महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन का ही समय लगा। जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे। अब देखिए- कैंडिडेट्स के जश्न से जुड़े PHOTOS… ….. ये खबर भी पढ़ें… RAS में 2nd-रैंक वाले वीरेंद्र ने AI से नोट्स बनाए:25वीं रैंक वाले से इंटरव्यू में पूछा- क्या करप्शन खुशी का पैमाना तय करता है बहन से वादा किया था परिस्थितियां जरूर बदलेंगी: RAS में तीसरी रैंक लाने वाले नवनीत बोले- थाने-कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे खेत गिरवी रखकर किताबें खरीदी, अब RAS परीक्षा पास की:पिता की मौत के बाद आर्थिक हालात बिगड़े, जयपुर आने-जाने का किराया नहीं होता था RAS-टॉपर की पत्नी घूंघट में बोलीं-पढ़ाई में डिस्टर्ब नहीं किया:दिनेश से इंटरव्यू में पूछा-पुलिस की नौकरी में क्या बुराई;ऐसे में दूसरों का नंबर कब आएगा राजस्थान के प्रमुख शहरों से जुड़ी खबर यहां देखें… जयपुर | जोधपुर | उदयपुर | अजमेर | सीकर | कोटा | अलवर | बीकानेर | श्रीगंगानगर | बाड़मेर |

Jaimamart- Choose and Buy Online Grocery from a wide range of fruits, vegetables, baby care products, personal care products and much more. Shop Now ! www.jaimamart.com