दूध में इस एक चीज को मिलाकर लगा लीजिए चेहरे पर, ऐसा दिखेगा निखार कि लोग भी पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज

raw-milk-and-turmeric-for-glowing-skin-at-night-doodh-aur-haldi-lagane-ke-fayde

दूध में इस एक चीज को मिलाकर लगा लीजिए चेहरे पर, ऐसा दिखेगा निखार कि लोग भी पूछने लगेंगे खूबसूरती का राज
raw-milk-and-turmeric-for-glowing-skin-at-night-doodh-aur-haldi-lagane-ke-fayde

Night Skin Care Routine: स्किन केयर में यूं तो दूध को कई तरीकों से लगाया जा सकता है, लेकिन इस एक चीज को मिलाने पर चेहरा निखर उठता है

स्किन चमकती हुई, साफ और बेदाग आखिर किसे अच्छी नहीं लगती. लेकिन, धूप, धूल, मिट्टी और पसीने आदि के प्रभाव से स्किन पर गंदगी की परत जमने लगती है और स्किन का निखार छिन जाता है. दिनभर ऑफिस या घर के कामों से इतनी फुर्सत ही नहीं मिलती कि स्किन का ख्याल रखा जाए, ऐसे में रात के समय अपनाए जाने वाला यह नुस्खा  आपके लिए बेहद काम का साबित होगा. आपको बस करना यह है कि दूध (Milk) में एक चुटकी हल्दी को मिलाना है और बस दिखने लगेगा असर. जानिए किस तरह हल्दी (Haldi) और दूध को चेहरे पर लगाया जा सकता है जिससे चेहरे पर प्राकृतिक निखार दिखने लगे.

कच्चे दूध और हल्दी के फायदे | Raw Milk And Turmeric Benefits 

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है. सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि स्किन पर भी इसके अनेक फायदे देखने को मिलते हैं. दूध में विटामिन, बायोटीन, पौटेशियम, कैल्शियम, लैक्टिक एसिड, मैग्नीशियम, प्रोटीन और सेलेनियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कच्चा दूध स्किन पर जमी गंदगी से छुटकारा दिलाता है, यह फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में असरदार है, इसके इस्तेमाल से स्किन को हाइड्रेशन और ग्लो (Glow) मिलता है साथ ही यह त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स का खात्मा करने में मददगार साबित होता हैwww.cardham.com

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसके इस्तेमाल से स्किन पर एक्ने की वजह बनने वाले बैक्टीरिया दूर होते हैं, यह स्किन से टैनिंग दूर करती है, हल्दी बेजान त्वचा को निुखारती है, डार्क सर्कल्स (Dark Circles) दूर करने में असरदार है और स्किन की पिग्मेंटेशन को हल्का करने में मददगार है. चेहरे पर हल्दी और दूध लगाने पर स्किन को चमक, निखार और ब्लीचिंग गुण मिलते हैं. इससे स्किन के दाग-धब्बे हल्के होते हैं और डार्क स्पोर्टस हटते हैं. 

इस तरह लगाएं हल्दी और दूध 

हल्दी और कच्चे दूध (Raw Milk) को दिन के समय भी लगाया जा सकता है और आप इसे रात के समय भी लगा सकती हैं. 3 से 4 चम्मच दूध में चुटकीभर हल्दी मिलाएं और चेहरे पर मलें. इसे चेहरे पर 2 से 3 मिनट के लिए उंगलियों को गोलाई में घुमाते हुए लगाएं और फिर पानी से धो लें. चेहरा धो लेने के बाद आप मॉइश्चराइजर लगाकर सो सकती हैं. इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाया जा सकता है. आपको स्किन पर अच्छा असर दिखने लगेगा. 

i5pa7rl8

दूध और हल्दी को चेहरे पर फेस मास्क की तरह भी लगाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें जरूरत के अनुसार दूध और आधा छोटा चम्मच हल्दी मिला लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरा निखरा हुआ नजर आने लगेगा.