19 मई को धमाल मचाने आ रहे Redmi के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी

redmi-a2-series-will-launch-on-may-19-in-india-know-price-features-specifications-

19 मई को धमाल मचाने आ रहे Redmi के 2 सस्ते स्मार्टफोन, मिलेगी 5000mAh की बड़ी बैटरी
redmi-a2-series-will-launch-on-may-19-in-india-know-price-features-specifications-

Redmi A2 series India Launch रेडमी बहुत जल्द इंडियन मार्केट में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले है। कंपनी अपनी Redmi A2 सीरीज को भारत में 19 मई को लॉन्च करेगी। आइए डिटेल से जानते हैं स्मार्टफोन के खास फीचर्स के बारे में

अगर आप एक बजट स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने  Redmi A2 सीरीज के लॉन्च को टीज किया है। बात दें, Redmi A2 सीरीज को इस साल की शुरुआत में कुछ यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। www.keymyhome.com

Xiaomi ने पिछले साल भारत में A1 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, दोनों की कीमत 10,000 रुपये से कम थी। Redmi A2 सीरीज भारत में 19 मई को लॉन्च होगी। सीरीज में दो मॉडल Redmi A2 और Redmi A2+ शामिल होंगे।

Redmi A2 Series जल्द होगा लॉन्च

Redmi India ने ट्वीट किया कि Redmi A2 सीरीज़ का लॉन्च भारत में 19 मई को भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगा।

 स्मार्टफोन की कीमत अभी सामने नहीं आई है। इच्छुक ग्राहक लॉन्च के बारे में नई अपडेट पाने के लिए वेबसाइट पर "नोटिफाई मी" बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Redmi A2 Series की स्पेसिफिकेशन्स

ये दोनों फोन एंड्रॉइड 12 (गो वर्जन) पर चलते हैं। स्मार्टफोन में 6.52-इंच एचडी + (1600 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन है। हैंडसेट में स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच है। Redmi A2 सीरीज के फोन MediaTek Helio G36 SoC चिपसेट से लैस है। स्मार्टफोन 3GB तक LPDDR4x रैम और 32GB तक eMMC 5.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।

\r\n UA-135548332-2