REET- मेंस कैसे करें पास, एक्सपर्ट से जानिए:8 लाख अभ्यर्थियों को मिलेंगे खास टिप्स, कल से स्पेशल सीरीज
48,000 पदों पर होने वाली REET मेन ( शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022) एग्जाम की घंटी बज चुकी है। महज 9 दिन का टाइम ही शेष है। लाखों अभ्यर्थी अभी भी अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं हैं। अगर एग्जाम का डर सता रहा है तो घबराइए नहीं।
आपकी तैयारी को पक्की करने के लिए दैनिक भास्कर 17 फरवरी से लेकर आ रहा है खास सीरीज। जिसमें सब्जेक्ट के एक्सपर्ट जुड़कर बताएंगे आखिरी समय में अपनी तैयारी को कौनसी दिशा में ले जाना है। कौनसे टॉपिक स्कोरिंग हैं। रिवीजन कैसे करना है।
लेवल-1, लेवल-2 के हिंदी, इंग्लिश, साइंस-मैथ, सोशल स्टडी से लेकर हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट आपको शानदार टिप्स भी देंगे, साथ ही मेगा टेस्ट सीरीज के जरिए आपके नॉलेज को परखेंगे।
इस सीरीज में आपके लिए एक्सपर्ट टीचर का पैनल एग्जाम पैटर्न पर आधारित प्रश्न-पत्र तैयार करेगा। हर रोज सब्जेक्ट एक्सपर्ट कुछ न कुछ खास टिप्स देंगे। जो यकीनन आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे।
अब 10वीं-12वीं-ग्रेजुएट बेरोजगारों के लिए नौकरियों की भरमार
अगर आप जॉबलेस हैं और जयपुर में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो भास्कर ऐप बनेगा आपका मददगार। हर महीने की 10 हजार से लेकर 25 हजार की सैलरी मिलेगी।
जयपुर शहर में बैंक, कॉर्पोरेट ऑफिस, डिलीवरी बॉय से लेकर कोई भी नौकरी चाहिए तो भास्कर पर खोजें अपनी पसंदीदा जॉब।
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन पोस्ट ऑफिस ने 10वीं पास युवाओं के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ, ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के 40,889 पदों पर भर्ती की जा रही है।
इसके लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। आवेदन करने के लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन दसवीं के नंबर के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा।
राजस्थान सरकार 1.09 लाख पदों पर भर्तियां करने की तैयारी में है। अकेले शिक्षा विभाग में 21,531 पदों पर भर्ती होगी। इसके वित्तीय स्वीकृति (फायनेंशियल अप्रूवल) के लिए फाइल CM ऑफिस भेजी गई है। जल्दी ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग के अलावा 30 हजार पदों पर सफाई कर्मचारियों, 50 हजार पदों पर महात्मा गांधी सेवा प्रेरक, 1000 पदों पर कृषक मित्र, 5000 पदों पर पशुधन सहायक और 1000 पदों पर सरस मित्र की भर्ती होगी। इनके अलावा चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, राजस्व और पुलिस विभाग के साथ ही सरकार के अन्य विभागों में खाली चल रहे पदों का रिव्यू किया जा रहा है। ऐसे में युवाओं और बेरोजगारों को खुश करने के लिए सरकार जल्द ही बंपर भर्तियों का ऐलान कर सकती है।
Naresh Chouhan 

