5 चीजों की कमी से रिश्ता हो जाता है कमजोर, ऐसे खत्म करें दिलों की दूरियां, हमेशा रहेंगे खुश

relationships-not-only-love-lack-of-5-things-also-makes-relationship-weak-if-you-keep-in-mind-distance-will-not-increase

5 चीजों की कमी से रिश्ता हो जाता है कमजोर, ऐसे खत्म करें दिलों की दूरियां, हमेशा रहेंगे खुश
relationships-not-only-love-lack-of-5-things-also-makes-relationship-weak-if-you-keep-in-mind-distance-will-not-increase

Reasons For Distance In Relationship: अगर आपके रिश्‍ते में प्‍यार कम हो रहा है या दूरियां बढ़ती जा रहीं हैं तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं. कई बार लंबे समय तक साथ रहने के कारण हमें ऐसा लगने लगता है कि शायद हमारे बीच का प्‍यार कम हो रहा है. जबकि कई बार लंबे समय तक दूर रहने के कारण भी अचानक रिश्‍तों के बीच दूरियां महसूस होने लगती है. अगर ऐसी समस्‍याओं को आप शुरू में ही भांप लें और दूरियों को कम करने का प्रयास करें तो आपके बीच का कम होता प्‍यार दोबारा से वापिस आ सकता है. यहां हम आपका बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन पर अगर हम ध्‍यान ना दें तो रिश्‍ते कमजोर हो सकते हैं.

समय का अभाव- रिश्‍ते में अगर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता रहे हैं तो यह आपके बीच के बॉन्डिंग को कम कर सकता है. आज के जेनरेशन में ये समस्‍या काफी देखने को मिल रही है, जिसमें कपल्‍स अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा व्यस्त हो जाते हैं और अंत में ये व्‍यस्‍तता रिश्‍ते को बर्बाद कर देती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपने रिलेशनशिप को बेहतर रखने के लिए समय निकालें. इससे आपके बीच एक दूसरे को लेकर मिसअंडरस्‍टैंडिंग नहीं होगी.

सेक्सुअल डिजायर में अंतर- कई बार इंटीमेसी की कमी भी रिश्ते को कमजोर कर सकती है. यह पाया गया है कि अगर कपल्स अपनी सेक्सुअल डिजायर पर खुलकर आपस में बात नहीं कर पाते हैं तो इससे उनके बीच का रिश्‍ता प्रभावित होता है और तेजी से दूरियां बढ़ने लगती है. वे एक-दूसरे के करीब आने की बजाय दूर भागने की कोशिश करते रहते हैं, जो अंत में रिश्‍ते को तोड़ देता है.