Tiger 3 की शूटिंग से सलमान खान की फोटोज लीक, एक्टर का अंदाज देख फैंस का एक्साइटमेंट होगा डबल!

salman-khan-photos-leaked-from-movie-tiger-3-shooting-bollywood-news-and-gossip

Tiger 3 की शूटिंग से सलमान खान की फोटोज लीक, एक्टर का अंदाज देख फैंस का एक्साइटमेंट होगा डबल!
salman-khan-photos-leaked-from-movie-tiger-3-shooting-bollywood-news-and-gossip

Salman Khan Movie Tiger 3 Shooting Photos : सलमान खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर बताया जा रहा है कि ये फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग के दौरान की हैं।

Salman Khan Movie Tiger 3 Shooting : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों को लेकर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। साल 2022 में सलमान खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई जिससे फैंस ज्यादा ही बेसब्र हो रहे हैं। हालांकि, सलमान खान के फैंस के लिए साल 2023 बहुत अच्छा जाने वाला है। दरअसल, सलमान खान की दो फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' (Tiger 3) रिलीज होने वाली है। इसी बीच सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग से उनकी तस्वीरें लीक हो गई हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सलमान खान की ये तस्वीरें फैंस को डबल एक्साइटेड कर रही हैं।

'टाइगर 3' से सलमान खान की तस्वीरें लीक होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की इस समय टर्की में शूटिंग चल रही है। वह अपनी फिल्म के लिए एक्शन सीन शूट कर रहे हैं। इसी बीच कुछ सलमान खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और इनको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान अलग-अलग लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस फिल्म 'टाइगर 3' से जबरदस्त तरीके से एंटरटेन होने वाले हैं।