Sandhya Mridul: 30 साल बड़े नसीरुद्दीन संग संध्या ने कैसे किया रोमांटिक सीन? ऐसी हो गई थी जोधा बाई की हालत

sandhya-mridul-taj-divided-by-love-actress-shares-about-romantic-scene-with-actor-naseeruddin-shah

Sandhya Mridul: 30 साल बड़े नसीरुद्दीन संग संध्या ने कैसे किया रोमांटिक सीन? ऐसी हो गई थी जोधा बाई की हालत
sandhya-mridul-taj-divided-by-love-actress-shares-about-romantic-scene-with-actor-naseeruddin-shah

'पेज 3', 'रागिनी एमएमएस 2', 'द एंग्री गॉडेस' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस संध्या मृदुल इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। काफी समय से लाइम लाइट से दूर चल रही यह अभिनेत्री अब 'जी 5' की वेब सीरीज से वापसी कर रही हैं। मुगलिया कहानी को ओटीटी के पर्दे पर लाती 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' में शहंशाह अकबर के दिल पर राज करने वाली रानी जोधा के किरदार को निभा रही हैं। शुरुआत से बोल्ड रहीं संध्या मृदुल ने इस वेब सीरीज में भी एक रोमांटिक सीन दिया है। इस सीन की खास बात यह है कि संध्या ने इसे अपने से 30 साल बड़े नसीरुद्दीन शाह के साथ किया है। हाल ही में संध्या ने इसके और अपने किरदार के बारे में खुलकर बात की है। चलिए जानते हैं आखिर कैसा रहा अभिनेत्री का एक्सपीरिएंस...

वेब सीरीज से संध्या की दमदार वापसी
अपने करियर में एक से बढ़कर एक बोल्ड रोल करने वाली संध्या मृदुल के लिए नसीरुद्दीन के साथ रोमांटिक सीन शूट करना किसी भी हालत में आसान नहीं था। मुगल शासकों में सबसे बेहतरीन शहंशाह रहे अकबर के राज में हुई गतिविधियों को पर्दे पर लाने वाली 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' के बारे में जब सैंडी उर्फ संध्या से पूछा गया तो उन्होंने सभी सवालों के जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिए।संध्या ने क्यों लिया फैसला
अभिनेत्री से सवाल किया गया कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट करने का क्यों सोचा? इसके जवाब में संध्या ने कहा, 'इन 15-20 वर्षों में, मैंने इंतजार किया और खुद का समय लिया और उन किरदारों को दोहराया नहीं, जिन्हें मैं पर्दे पर निभा चुकी थी। अब लोग मुझे एक नए अवतार में देख सकेंगे। अगर हम एक ही चीज बार-बार करते हैं तो बोरियत होने लगती है और कोई एक्साइटमेंट नहीं रहती है। इसलिए यह मेरे लिए एक अलग किरदार है।'www.jaimamart.com

पर्दे पर दिखेगा जोधा बाई का अलग किरदार 
जोधा बाई बन पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार संध्या मृदुल ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, 'लोग इस वक्त जोधा बाई का दूसरा इमोशनल साइड देखेंगे। उनका सलीम और अकबर के एक गहरा रिश्ता है, जो उनकी एक अलग ही साइड को दिखाएगा। मेरा किरदार शांत, विनम्र होने के साथ-साथ निडर भी है। अकबर, जोधा बाई से अक्सर सलाह लेते और उसकी बात को महत्व देते दिखाई देते हैं। इस सीरीज में दर्शकों को अब रिश्तों के आधार पर जोधा का एक असल पहलू देखने को मिलेगा।'

कैसे शूट किया रोमांटिक सीन
धर्मेंद्र, अदिति राव हैदरी, नसीरुद्दीन शाह जैसे तमाम दमदार सितारों से सजी इस सीरीज में संध्या मृदुल जहां जोधा बाई का किरदार निभा रही हैं, वहीं नसीरुद्दीन शाह अकबर के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने पर संध्या काफी खुश हैं। संध्या ने अपने और नसीरुद्दीन के रोमांटिक सीन के बारे में बात करते हुए बोला, 'मैं नसीर सर के साथ काम करने में बहुत कम्फर्टेबल थी। मैं उनके सामने जब-जब स्क्रीन पर आई तो उन्होंने हमेशा मजाक किया। जैसे कि वह हमेशा कहते थे हे भगवान! यह लड़की बहुत छोटी दिखती है, संध्या मृदुल क्या तुम कभी उम्रदराज होगी? भगवान का शुक्र है! मेरे पास इस लड़की के साथ ज्यादा रोमांटिक सीन नहीं है। वह मुझे बहुत पसंद करते थे लेकिन हमेशा मजाक किया करते थे। नसीर सर का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है तो अगर सीन के दौरान थोड़ी सी भी असुविधा होती थी तो वह सिर्फ मजाक करते थे। वह कहते थे इसके बाल तो सफेद कर दिए होते, यह मेरी बेटी का किरदार निभा सकती है।'