September 2022 Horoscope: ये हैं सितंबर की लकी राशियां, मां लक्ष्‍मी करेंगी धन-वर्षा, करियर पकड़ेगा रफ्तार!

सितंबर 2022 मासिक राशिफल: सितंबर महीना कुछ राशि वालों के लिए ढेर सारी खुशियां और सौगात लेकर आने वाला है. यह महीना इन लोगों को करियर में सफलता और पैसा देगा.

Aug 25, 2022 - 11:13
September 2022 Horoscope: ये हैं सितंबर की लकी राशियां, मां लक्ष्‍मी करेंगी धन-वर्षा, करियर पकड़ेगा रफ्तार!

Monthly Horoscope September 2022: हर व्‍यक्ति के मन में अपने आने वाले समय के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है. सितंबर महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन हैं. यह महीना कैसा रहेगा, सफलता देगा या नहीं, किस्‍मत का साथ मिलेगा या नहीं, यह जानने की इच्‍छा होना लाजिमी है. साल 2022 का सितंबर महीना 3 राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इन जातकों को यह महीना अचानक धन लाभ भी कराएगा और सफलताएं भी देगा. 

सितंबर में चमकेगी इन लोगों की किस्‍मत 

धनु राशि: सितंबर महीना धनु राशि वालों के लिए अच्‍छा रहेगा. उन्‍हें मेहनत का फल मिलेगा. धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी. कामों में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशियां आएंगी. 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना बहुत शुभ रहने वाला है. करियर में अब तक जो रुकावटें आ रही थीं या सफलता मिलने में देरी हो रही थी, अब उससे निजात मिलेगी. इस महीने करियर रफ्तार पकड़ेगा. व्‍यापारियों के लिए तगड़ा लाभ मिलेगा. धन लाभ होगा. 

मीन राशि: सितंबर 2022 मीन राशि वालों के लिए भी शानदार रहेगा. किस्‍मत की मदद से काम आसानी से पूरे होते जाएंगे. नौकरी करने वालों और व्‍यापारियों दोनों को ही सफलता मिलेगी. पैसा मिलेगा, आय बढ़ेगी. लव लाइफ-मैरिड लाइफ अच्‍छी रहेगी. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. NEWS LIGHT इसकी पुष्टि नहीं करता है.)